Home
Mobile

बाजार में जल्‍द दस्‍तक देगा विडो टैंगो बेस्‍ड नया स्‍मार्टफोन

बाजार में जल्‍द दस्‍तक देगा विडो टैंगो बेस्‍ड नया स्‍मार्टफोन

विडों 7.5 ओएस स्‍मार्टफोन की लाचिंग के बाद फोन को काफी पसंद किया जा रहा है। 7.5 आपरेटिंग सिस्‍टम में यूजर फ्रेंडली फीचर होने की वजह से लोगों को इसे एक्‍सेस करने में कोई परेशानी नहीं हो रही जो इसकी सफलता का प्रमुख कारण हैं। इसी वजह से एचटीसी और नोकिया जैसी दिग्‍गज कंपनियां भी 7.5 ओएस से लैस नए फोन लांच करने में लगी हुईं हैं।

अंतराष्‍ट्रीय बाजार में माइक्रोसॉफ्ट का हाई इंड और मिड हाई इंड डिवाइसेस की रेंज में अच्‍छा-खासा शेयर हैं। माइक्रोसॉफ्ट ने कुछ समय पहले ही विडों बेस 7.5 मैंगो ओएस से लैस विंडों फोन बाजार में उतारा था जिसे कंपनी अपग्रेड करने पर विचार कर रही है। माइक्रोसॉफ्ट के अपग्रेड मॉडल का नाम विडों फोन 7.1 ओएस होगा, उम्‍मीद की जा रही है नया ओएस विडों मैंगो ओएस का लोवर वर्जन होगा।

नया 7.1 विडों फोन टैंगो ओएस की डिजाइन खास तौर से लोवर इंड डिवाइस को ध्‍यान में रख कर बनाई गई है। भारत और चाइना जैसे तकनीकी क्षेत्र में प्रगतिशील देशों में विडों 7.1 टैंगो जैसे नई तनकीक के फोन काफी पसंद किए जाते है। बाजार में जानकारों के अनुसार नया 7.1 विडों टैंगो ओएस से लैस फोन को कंपनी वाजिब दामों में लांच करेगा। वहीं हो सकता है नोकिया का अगला फोन इस नए ओएस से लैस हो, सूत्रो से मिली जानकारी के अनुसार माइक्रोसॉफ्ट नया ओएस अगले साल तक बाजार में लांच कर देगी।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X