Home
Mobile

ये है दुनियां का सबसे छोटा एंड्राएड फोन

ये है दुनियां का सबसे छोटा एंड्राएड फोन


जानकारों के अनुसार एंड्रॉएड फोन की मांग में आनेवाले दिनों में काफी बढोत्‍तरी होगी जिसके चलते सभी मोबाइल कंपनियों ने एंड्रॉएड तकनीक के साथ नए फोन लांच करने की होड़ तेज हो गई है मगर इसके साथ कुछ फोन निर्माता एंड्रॉएड तकनीक से लैस अनोखे मोबाइल फोन भी निकाल रहीं है। ऐसा ही कुछ किया है विम कॉम लैब ने जिसने दुनिया का सबसे छोटा एंड्राएड फोन बनाया है, यह फोन इतना छोटा है कि इसे आप अपने हाथों में घंड़ी की तरह पहन भी सकते हैं।

तकनीक रूप से फोन में 1.4 इंच की स्‍क्रीन दी गई जिसमें स्‍मार्टफोन के सभी फीचर मौजूद है। फोन में बेहतर परफार्मेंस के लिए 667 मेगाहर्ट्ज का प्रोसेसर और 32जीबी का एक्‍पेंडेबल मेमोरी ऑप्‍शन दिया गया है जिसमें आप ढेर सारा डेटा स्‍टोर कर रख सकते हैं। साइज में छोटा होन के बावजूद इसकी स्‍क्रीन का टच काफी स्‍मूद वर्क करता है। अगर आप फोन में नेट सर्फिंग करना चाहते है तो इसके लिए फोन में वाईफाई और जीपीआरएस का ऑप्‍शन मौजूद है।

इसके अलावा इस छोटे एंड्रॉएड फोन में कॉलर आईडी, एसएमएस प्रीव्‍यू, लॉस्‍ट फोन वॉर्निंग, कैलेंडर और वर्ल्‍ड क्‍लॉक जैसे अन्‍य फीचर भी दिए गए हैं अभी यह विम लैब्‍स का यह फोन बाजार में उपलब्‍ध नहीं है और नहीं कंपनी ने इसकी लाचिंग की कोई आधिकारिक घोषणा की है मगर सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इसे जल्‍द बाजार में लांच कर दिया जाएगा।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X