Home
Mobile

शाओमी मी नोट 3 में होगा डुअल कैमरा सेटअप, लीक पिक्चर से खुलासा

कुछ समय पहले ही शाओमी मी नोट 3 के स्पेशिफिकेशन और लॉन्च को लेकर जानकारी लीक हो गई थी। इस लीक इमेज में स्मार्टफोन में डुअल कैमरा सेटअप नजर आ रहा है।

By Neha

शाओमी मी नोट 2 के अपग्रेडेड वेरिएंट मी नोट 3 की अब एक लीक पिक्चर सामने आई है। इस लीक पिक्चर से मी नोट 3 के कैमरा फीचर्स के बारे में जानकारी सामने आई है। कुछ समय पहले नोट 3 के लॉन्च और स्पेसिफिकेशन की जानकारी भी लीक हुई थी।

शाओमी मी नोट 3 में होगा डुअल कैमरा सेटअप, लीक पिक्चर से खुलासा

पढ़ें- अब इंडिया पर है चाइनीज सर्च इंजन बाईडू की नजर

शाओमी मी नोट 3 लगातार सुर्खियों में हैं। mobilexpose.com पर मी नोट 3 की लीक पिक्चर पब्लिश हुई है। इस इमेज में स्मार्टफोन के कैमरा फीचर नजर आ रहे हैं। नोट 3 में डुअल रियर कैमरा सेटअप नजर आ रहा है, जो मी 6 की तरह दिख रही है। इसके अलावा इस फोन में डुअल कर्व्ड फ्रंट पैनल है। फोन में आगे की तरफ होम बटन नजर आ रहा है। होम बटन में ही फिंगरप्रिंट सेंसर इंटीग्रेट होगा।

पढ़ें- चीन ने बंद किया पॉपुलर लेस्बियन डेटिंग ऐप, यूजर्स ने किए ऐसे कमेंट

इस स्मार्टफोन में 6 जीबी रैम/128 जीबी स्टोरेज और 8 जीबी रैम/256 जीबी स्टोरेज और फोटोग्राफी के लिए डुअल कैमरा दिया जा सकता है। कहा जा रहा है कि फोन में क्वालकॉम का लेटेस्ट दमदार स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर होगा और 5.7 इंच क्वाड एचडी रिज़ॉल्यूशन वाला कर्व्ड ओलेड डिस्प्ले दिया जाएगा। खबरें ये भी हैं टेक्नॉलोजी कंपनी इस फोन की डिस्प्ले सप्लाई करेगी।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
Xiaomi Mi Note 3 image leaked. the image show the smartphone with dual camera setup and dual curved front pannel.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X