13,499 रुपए में आ गया 8 मेगापिक्सल वाला स्मार्टफोन
स्मार्टफोन कंपनियां अपने फोन के कैमरे पर खास ध्यान देने में लगी़ हुई है, क्योंकि मार्केट में कैमरे का फीचर ज्यादा से ज्यादा उपभोक्ताओं को अपनी ओंर आकर्षित करता है। जोलो ने भी अपने नए स्मार्टफोन क्यू 1010 आई को 8 मेगापिक्सल कैमरा के साथ बाजार में 13,499 रुपए में उतारा है। हालाकि इस रेंज में आपको 8 मेगापिक्सल वाले दूसरे स्मार्टफोन भी मिल जाएंगे।
पढ़ें: कुछ ऐसा दिखता है अंदर से ट्विटर का ऑफिस
लेकिन जोलो Q1010i में एक्समोर आर कैमरा सेंसर दिया गया है जो ज्यादा बेहतर इमेज क्वालिटी देता है। वीडियो कॉल के लिए 2 मेगापिक्सल का फ्रंट फेसिंग कैमरा लगा हुआ है। दूसरे फीचरों पर नजर डालें तो ज़ोलो क्यू 1010 आई में ड्युल सिम के साथ एंड्रायड का 4.2 जैलीबीन ओएस दिया गया है जिसे 4.4 किटकैट अपग्रेड कर सकते हैं। फोन में दी गई 5 मेगापिक्सल की एचडी आईपीएस स्क्रीन 720x1280 रेज्यूलूशन सपोर्ट करती है। फोन की स्क्रीन को स्क्रेच से बचाने के लिए असाही रेजिस्टेंट ग्लास दिया गया है। 1.3 गीगाहर्ट क्वॉड कोर मीडियाटेक MT6582 प्रोसेसर और साथ में 1 जीबी रैम की मदद से फोन फास्ट परफार्मेंस देता है। फोन की इंटरनल मैमोरी 8 जीबी है जिसमें माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट की मदद से 32 जीबी तक एक्पेंड कर सकते हैं।
पढ़ें: फोटोशॉप का मज़ाक बना दिया है इन तस्वीरों ने
कनेक्टीविटी फीचरों पर नजर डालें जोलो Q1010i में 3जी, वाईफाई, माइक्रोयूएसबी, ब्लूटूथ जैसे ऑप्शन दिए गए हैं। कंपनी के अनुसार फोन में लगी 2250 एमएएच की बैटरी 19 घंटे का टॉक टाइम और 732 घंटे का 2 जी में स्टैंडबॉय टाइम देती है।
1
फोन में 1.3 गीगाहर्ट क्वॉड कोर प्रोसेसर और 8 जीबी की इंटरनल मैमोरी दी गई है।
2
जोलो Q1010i में कई स्मार्टफोन गैश्चर फीचर दिए गए हैं।
3
फोन में दी गई 5 इंच की आईपीएस स्क्रीन 720x1280 रेज्यूलूशन सपोर्ट करती है।
4
फोन में रियर 8 मेगापिक्सल का कैमरा लगा हुआ है वहीं वीडियो कॉल के लिए 2 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा लगा हुआ है।
5
फोन में 2250 एमएएच की बैटरी लगी हुई है जो 19 घंटे का टॉक टाइम और 732 घंटे का 2 जी में स्टैंडबॉय टाइम देती है।
6
जोलो Q1010i साइट के अनुसार 13,499 रुपए में उपलब्ध है।


Click it and Unblock the Notifications