एप्पल का न्यू लुक हेयरबैंड हेडफोन

एप्पल के उत्पादों में स्टाइल और लुक का खास ध्यान रखा जाता है शायद इसीलिए एप्पल की एक अलग पहचान है। एप्पल ने अपनी हेडफोन की रेंज में इजाफा करते हुए नए लुक के साथ हैयरबैंड हेडफोन लांच किए है जो देखने में बिल्कुल हेयरबैंड की तरह लगते हैं।
एप्पल के नए हेयरबैंड हेडफोन की डिजाइन फेमस डिजाइनर सैन हून ली ने डिजाइन की है। नए हेडफोन न केवल एप्पल उपभोक्ताओं को अपनी ओर आकर्षित करेंगे अल्कि म्यूजिक के शौकीनों को भी हेडफोन की डिजाइन काफी पसंद आएगी। हेडफोन को यूजर अपनी जरूरत के अनुसार एप्पल आईपैड, आईफोन किसी में भी प्रयोग कर सकता है।
हेडफोन में स्टाइलिश और स्लीक एल्यूमीनियम फिनिशिंग दी गई है जो रोशनी में काफी ग्लो करता है। फिलहाल तकनीकी रूप से एप्पल हेडफोन के फीचरों के बारे में अधिक जानकारी नहीं मिल सकी है मगर एप्पल का नये हेडफोन की ऑडियो बाजार में चर्चा जोरों पर है।
हेडफोन में दिए गए कुछ खास फीचरों पर एक नजर
- यूनीक डिजाइन के साथ हेयरबैंड आकार
- स्लीक एल्यूमीनियम फिनिश
- ग्लाइंग एप्पल लोगो
- कर्म्फट फिट


Click it and Unblock the Notifications








