वी मोडा ने पेश किए बैक्टीरिया रहित आर्मर हेडफोन

वी मोडा फेडर आपके न केवल शानदार क्वालिटी की वॉयस प्रोवाइड कराएगा बल्कि आपके कानों की पूरी हिफाजत भी करेंगा। आजकल ज्यादा तेज आवाज में म्यूजिक सुनने के दौरान कई लोगों को सुनने से संबधित कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता है मगर वी मोडा के आर्मर हेडफोन को खासतौर से डाक्टरों, डीजे प्रोफेशनल और प्रोड्यूसरों की सलाह के अनुसार डिजाइन किया गया है। जो कानों के लिए बिल्कुल भी नुकसानदायक नहीं है।
आर्मर फेडर हेडफोन में 12 डीबी के साउंड लेवल की वजह से कान पूरी तरह से सुरक्षित रहते हैं। हेडफोन की मदद से यूजर कालिंग करने साथ म्यूजिक भी सुन सकता है। वी मोडा के अनुसार फेडर में दिए गए इयर प्लग कानों में पूरी तरह से फिट बैठते हैं और साथ में कानों के अंदर इयर ड्रम को तेज साउंड से होने वाले नुकसान से बचाते हैं। अलग अलग साइजों को ध्यान में रखते हुए हेडफोन में तीन साइज के इयरप्लग दिए गए है जो पूरी तरह से बैकटीरिया फ्री भी हैं।
बाजार में वी मोडा इयर आर्मर हेडफोन तीन आकर्षक रंगों के साथ उपलब्ध है जिसमें आप अपनी पसंद के पिंक कलर के साथ गन मेटल, रफ और ब्लश शेड चुन सकते है। कंपनी ने आर्मर हेडफोन को1000 रूपए कीमत में लांच किया है।
वी मोडा आर्मर हेडफोन के फीचरों पर एक नजर
- कानों के लिए पूरी तरह से सुरक्षित
- 5 से 30 डीबी के बीच अच्छी साउंड क्वालिटी
- तीन अलग-अलग साइजों के हिसाब से इयर प्लग एवलेबल
- मोल्ड और बैक्टीरिया से पूरी तरह सुरक्षित


Click it and Unblock the Notifications








