Home
News

16MP वाले सेल्फी कैमरा फोन की कीमत हुई कम

By Devesh

अगर आप कम बजट में एक अच्छी कंपनी का अच्छा स्मार्टफोन लेना चाह रहे हैं, तो यह ख़बर आपके काम की है। ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि हम इस आर्टिक्ल में वीवो कंपनी के एक काफी चर्चित स्मार्टफोन के बारे में बताएंगे। जो लॉन्च तो काफी पहले हुआ है लेकिन अब उसकी कीमत काफी कम हो गई है। मुंबई बेस्ट रिटेलर महेश टेलीकॉम ने इस प्राइस कट के बारे में अपने ट्विटर अकाउंट से ट्वीट के जरिए जानकारी दी है।

16MP वाले सेल्फी कैमरा फोन की कीमत हुई कम

Vivo V9 Youth के दाम हुए कम

हम वीवो के बहुचर्चित स्मार्टफोन Vivo V9 Youth की बार कर रहे हैं। वीवो ने अपने इस हैंडसेट का दाम एक बार फिर से कम कर दिया है। आपको बता दें कि इस स्मार्टफोन को इसी साल अप्रैल में लॉन्च किया गया था। उस वक्त इस स्मार्टफोन की भारत में कीमत 18,990 रुपए थी। इसके बाद कंपनी ने जून में इस फोन के दाम को एक हजार रुपए कम कर दिया और स्मार्टफोन 17,990 रुपए में बिकने लगा। जिसके बाद वीवो ने एक बार फिर अपने इस स्मार्टफोन के दाम में 1,000 रुपए की कटौती की है। जिसकी वजह से यूजर्स को यह स्मार्टफोन अब 16,990 रुपए में मिल जाएगा।

iPhone X जैसा नॉच डिस्प्ले

इस स्मार्टफोन के फीचर्स पर गौर करें तो इसमें आईफोन एक्स जैसा डिस्प्ले नॉच है। इसके अलावा इसमें 6.3 इंच का फुल-एचडी+ डिसप्ले दिया है, जो 1080x2280 पिक्सल रिजॉल्य़ूशन के साथ आता है। इस फोन का ऑस्पेक्ट रेश्यो 19:9 है। यूथ के लिए बनाए गए इस स्मार्टफोन में 3260 एमएएच की बैटरी दी गई है। 4 जीबी रैम और 32 जीबी इंटरनल स्टोरेज वाले इस स्मार्टफोन में एक्सटरनल स्टोरेज को 256 जीबी तक बढ़ाने की भी क्षमता है।

यूथ के लिए खास सेल्फी कैमरा

इस फोन के नाम से ही आपको समझ में आ जाएगा कि यह स्मार्टफोन खासतौर पर यूथ को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर यूथ के लिए इसमें ऐसा खास क्या है। दरअसल, इस वीवो वी 9 यूथ में कंपनी ने युवाओं के लिए 16 मेगापिक्सल का जबरदस्त सेल्फी कैमरा दिया है। इसका सेल्फी कैमरा एआई फेस ब्यूटी फीचर से लैस है। फोन में फोटोग्राफी के लिए डुअल रियर कैमरा दिया है, जो 16 मेगापिक्सल प्रायमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल सेकेंडरी कैमरा के साथ आता है।

इसके अलावा कनेक्टिविटी फीचर्स की बात करें तो इस स्मार्टफोन में 4जी एलटीई, वीओएलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस और माइक्रो-यूएसबी पोर्ट शामिल हैं। ये फोन फिंगर प्रिंट सेंसर के साथ आता है, जो फोन के बैक पैनल पर मौजूद है।

 
Best Mobiles in India

English summary
The price of Vivo V9 Youth was Rs 17,990. Now the price of this phone has fallen by Rs 1000, after which it can be purchased for Rs 16,990. This phone has 4 GB RAM and 16 megapixel dual rear camera. This phone has been introduced in Black and Gold color.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X