आ गया सबसे दमदार पावर बैंक, सैकेंड्स में चार्ज करेगा मोबाइल
इलेक्ट्रिक कार मेकर टेस्ला ने अब तक का सबसे दमदार पावर बैंक लॉन्च किया है। कंपनी का दावा है कि इस पावर बैंक से स्मार्टफोन एक सैकेंड में चार्ज हो जाएगा। इस पावर बैंक से एंड्राइड और आईफोन दोनों स्मार्टफोन चार्ज किए जा सकते हैं। स्मार्टफोन को सैकेंड्स में चार्ज करने के लिए इस पावर बैंक 3,350 mAh कैपिसिटी के साथ एक सिंगल 18650 सेल का यूज करता है। बता दें कि इस स्मार्टफोन को कंपनी ने मिड रेंज पावर बैंक रेंज में पेश किया है। इसे 45 डॉलर यानी करीब 2,900 रुपए कीमत के साथ लॉन्च किया गया है।

पावर बैंक के साथ USB, माइक्रो USB और ऐप लाइटनिंग कनेक्शंस दिए गए हैं। अगर डिजाइन और लुक की बात करें, तो ये मार्केट में आने वाले बाकी पावर बैंक से ज्यादा अलग नहीं है। वजन में ये काफी हल्का और पोर्टेबल है, जिसे आप आसानी से कहीं भी ले जा सकते हैं।
पढ़ें- कहीं आप भी तो नहीं फंस रहे हैं स्मार्टफोन कंपनियों के इस 'जाल' में ?
टेस्ला के अलावा मार्केट में कई दमदार स्मार्टफोन मौजूद हैं, जिन्हें आप खरीद सकते हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।
पढ़ें- Redmi Note 5 ऑनलाइन हुआ लिस्ट, जल्द हो सकता है लॉन्च
Xiaomi NDY-02-AL पावर बैंक-
शाओमी का ये पावर बैंक 16,000 mAh बैटरी के साथ आता है। इसकी कीमत 2,040 रुपए है। यह पावर बैंक आपके डिजिटल कैमरा, मीडिया प्लेयर, मोबाइल फोन और टैबलेट को भी चार्ज कर देता है।
Huawei Honor AP007-
हुवावे के पावर बैंक में 13000 mAh की बैटरी दी गई है। यह पावर बैंक आउटपुट पोर्ट्स को सपोर्ट करता है, जिससे आप एक ही समय में एक से ज्यादा डिवाइस चार्ज कर सकते हैं।
Ambrane P-1000 Star-
ये पावर बैंक भी मार्केट में मौजूद दमदार पावर बैंक में से एक है। इसमें 10,400 mAh की बैटरी दी गई है। इसे सिर्फ 999 रुपए में खरीद सकते हैं।
Hako Pb200-
पावर बैंक की कीमत 1,649 रुपए है। इसमें 20,000 mAh की बैटरी दी गई है। यह पावर बैंक भी आपके डिजिटल कैमरा, मीडिया प्लेयर, मोबाइल फोन और टैबलेट को चार्ज करने की क्षमता के साथ आता है।
Lenovo Power Bank PB410 5000mAh- लिनोवो के इस पावर बैंक को आप 1,450 रुपए कीमत के साथ खरीद सकते हैं। इसमें 5000mAh की बैटरी दी गई है। ये ओवर चार्ज प्रोटेक्शन और एक साल की वारंटी के साथ आता है।
लिनोवो के इस पावर बैंक को आप 1,450 रुपए कीमत के साथ खरीद सकते हैं। इसमें 5000mAh की बैटरी दी गई है। ये ओवर चार्ज प्रोटेक्शन और एक साल की वारंटी के साथ आता है।


Click it and Unblock the Notifications







