Home
News

पतंजलि सिमकार्ड के बाद बाबा रामदेव का पतंजलि मैसेंजिग ऐप लॉन्च

By Neha Kashyap

बाबा रामदेव ने फूड, हेल्थ और ब्यूटी प्रोडक्ट्स के बाजार में दावेदारी बनाने के बाद हाल ही में टेलीकॉम सेक्टर में एंट्री ली थी। योग गुरू बाबा रामदेव ने 27 मई को पब्लिक सेक्टर की टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड यानी बीएसएनएल के साथ मिलकर अपना पतंजलि स्वदेशी समृद्धि सिम कार्ड लॉन्च किया था। टेलीकॉम सेक्टर के बाद अब कंपनी पॉपुलर इंस्टेंड मैसेजिंग ऐप वॉट्सएप को टक्कर देने वाली है। रामदेव ने बुधवार को पतंजलि मैसेजिंग ऐप किम्भो (Kimbho) लॉन्च कर दिया है।

पतंजलि सिमकार्ड के बाद बाबा रामदेव का पतंजलि मैसेंजिग ऐप लॉन्च

रामदेव की कंपनी पतंजलि का ये मैसेजिंग ऐप 'अब भारत बोलेगा' टैगलाइन के साथ पेश किया गया है। किंभो पतंजलि के प्रवक्ता एसके तिजारावाला ने किम्भो मैसेजिंग ऐप के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ये ऐप पूरी तरह स्वदेशी है। कंपनी का दावा है कि किम्भो मैसेजिंग ऐप पूरी तरह सुरक्षित है और यूजर्स के प्राइवेसी को पूरी तरह से सुरक्षित रखता है। ऐप के डेवलपर का एड्रेस भी पतंजिल आयुर्वेद लिमिटेड है।

पतंजलि का किम्भो मैसेजिंग ऐप का लोगो काफी हद तक वॉट्सएप की तरह ही है। इसके अलावा इसका यूजर इंटरफेस भी आपको पॉपुलर ऐप वॉट्सएप के समान ही लगेगा। फिलहाल ये ऐप सिर्फ एंड्रॉइड यूजर्स के लिए उपलब्ध है और इसे गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है।

पतंजलि सिमकार्ड के बाद बाबा रामदेव का पतंजलि मैसेंजिग ऐप लॉन्च

किम्भो ऐप के फीचर्स की बात करें, तो इसमें यूजर्स चैटिंग के अलावा ऑडियो और वीडियो कॉलिंग कर सकेंगे। कॉलिंग के अलावा रियल टाइम में टेक्स्ट मैसेज, वीडियो मैसेज, फोटो और ऑडियो क्लिप अपने दोस्तों के साथ शेयर कर सकेंगे। इसके अलावा आप इस एप के जरिए अपना लोकेशन भी शेयर कर सकते हैं।

Do Not download these android Apps (Hindi)

बता दें कि हाल ही में बाबा रामदेव ने बीएसएनएल के साथ मिलकर अपना पतंजलि स्वदेशी समृद्धि सिम कार्ड लॉन्च किया था। इस सिमकार्ड के साथ कंपनी ने तीन टैरिफ प्लान भी लॉन्च किए थे, जो डेटा, एसएमएस और वॉयस कॉल के अलावा प्रॉडक्ट पर 10 परसेंट डिस्काउंट और बीमा जैसे फायदों के साथ भी आते हैं। फिलहाल पतंजलि सिमकार्ड सिर्फ पतंजलि के कर्मचारियों के लिए उपलब्ध है, लेकिन कंपनी जल्द ही इसे आम लोगों के लिए पेश करेगी।

 
Best Mobiles in India

English summary
After a simcard baba ramdev's company Patanjali launched Kimbho messaging app as desi WhatsApp rival for android users.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X