Home
News

टेलीकॉम कंपनी प्राइसवॉर: 348 रुपए में अनलिमिटेड कॉलिंग-डेटा

एयरसेल ने नया टैरिफ प्लान जियो के धन धना धन ऑफर को टक्कर देने के लिए पेश किया है।

By Neha

इंडिया में टेलीकॉम कंपनियां इस समय एक ऐसे दौर से गुजर रही हैं, जहां कंपनियां डेटा और कॉलिंग प्लान की कीमत बढ़ाने की जगह घटा रही हैं। एक्सपर्ट के मुताबिक, जियो के आने के बाद सभी कंपनियों के ऊपर दबाव बढ़ गया है। जियो और आईडिया के बाद अब इस प्राइस वॉर में एक और कंपनी उतर चुकी है। टेलीकॉम कंपनी एयरसेल ने अपना नया प्लान पेश किया है। इस प्लान में यूजर डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग दोनों पा सकता है।

पढ़ें- अब ये है 80 परसेंट इंडियन के रिचार्ज करने का तरीका !

टेलीकॉम कंपनी प्राइसवॉर: 348 रुपए में अनलिमिटेड कॉलिंग-डेटा

पढ़ें- स्मार्टफोन यूज करते हैं, तो जरूर जान लें क्या है

क्या है प्लान-

क्या है प्लान-

एयरसेल के नए इस FRC 348 प्लान में 348 रुपए में अनलिमिटेड कॉलिंग और 84 जीबी डाटा दिया जा रहा है। इस प्लान के तहत यूजर्स को हर दिन 1 जीबी 3जी डाटा दिया जाएगा। साथ ही अनलिमिटेड लोकल और एसटीडी कॉलिंग भी दी जाएगी। इस प्लान की वैधता 84 दिनों की होगी। यह प्लान केवल ईस्ट यूपी के लिए ही उपलब्ध है।

टेलीनॉर का 116 रुपए वाला प्लान-

टेलीनॉर का 116 रुपए वाला प्लान-

प्राइस वॉर में सभी टेलीकॉम कंपनियां खुद को साबित करना चाहती हैं। टेलीनॉर कंपनी ने भी 116 और 146 रुपए वाले दो प्लान लॉन्च किए हैं। 116रुपए वाले प्लान के तहत यूजर्स को टेलीनॉर से टेलीनॉर पर अनलिमिटेड कॉलिंग दी जा रही है। साथ ही 28 जीबी डाटा दिया जाएगा। यूजर्स को प्रतिदिन 1 जीबी डाटा की लिमिट दी जाएगी। इस प्लान की वैधता 28 दिनों की है।

टेलीनॉर का 146 रुपए वाला प्लान-

टेलीनॉर का 146 रुपए वाला प्लान-

इस प्लान के तहत भी यूजर्स को 28 दिनों के लिए 28 जीबी डाटा और टेलीनॉर से टेलीनॉर अनलिमिटेड कॉलिंग दी जाएगी। इसके अलावा दूसरे नेटवर्क पर कॉल करने के लिए यूजर्स को 400 मिनट आंध्र प्रदेश-तेलंगाना, गुजरात, महाराष्ट्र, गोवा के लिए और 300 मिनट बिहार-झारखंड, यूपी ईस्ट और यूपी वेस्ट के लिए दिए जाएंगे। कंपनी ने दोनों प्लान में रोमिंग की सुविधा नहीं दी है।

आइडिया के प्लान-

आइडिया के प्लान-

आइडिया सेल्यूलर ने भी अपने यूजर्स के लिए सबसे सस्ते दो नए प्लान पेश किए हैं। पहला प्लान 297 रुपए का तो दूसरा प्लान दूसरा 255 रुपए का है। यह प्लान फिलहाल मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के नए यूजर्स के लिए ही पेश किया गया है। साथ ही इस प्लान का इस्तेमाल केवल वही यूजर्स कर पाएंगे जो वीवो का हैंडसेट यूज कर रहे हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
Aircel has launched a new recharge plan to fight against the Jio's competitive plan worth Rs 399. for more detail read in hindi.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X