Home
News

246 GB वाला Airtel प्लान क्या Jio को दे पाएगा टक्कर ?

By Neha Kashyap

भारती एयरटेल अपनी कॉम्पिटीटर कंपनी रिलायंस जियो को काउंटर करने के लिए हर रोज टैरिफ प्लान और ऐड ऑन वाउचर पेश कर रही है। अब एयरटेल ने 558 रुपए का प्रीपेड प्लान पेश किया है, जो 246 जीबी डेटा के साथ आता है। ये प्लान 82 दिनों की वैलिडिटी के साथ आएगा।

जियो के 498 रुपए के प्लान की टक्कर में इसे पेश किया है, जो 91 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। फिलहाल ये प्लान कंपनी ने सिर्फ दिल्ली-एनसीआर के यूजर्स के लिए पेश किया है और इसे एयरटेल की ऑफिशियल साइट से खरीदा जा सकता है।

246 GB वाला Airtel प्लान क्या Jio को दे पाएगा टक्कर ?

एयरटेल का 558 रुपए का डेटा प्लान कुल 246 जीबी इंटरनेट डेटा के साथ आता है, जिसमें यूजर को हर रोज 3 जीबी डेटा 3जी-4जी स्पीड पर मिलेगा। डेटा लिमिट खत्म होने के बाद यूजर्स को 128 केबीपीएस की स्पीड से अनलिमिटेड डेटा मिलेगा। इस प्लान की वैलिडिटी 82 दिनों की है। इसके अलावा ये प्लान अनलिमिटेड वॉयस कॉल के साथ आएगा, जिसका फायदा यूजर्स लोकल, नेशनल और रोमिंग में भी ले सकते हैं। साथ ही यूजर्स को हर रोज 100 लोकल और नेशनल एसएमएस मिलेंगे।

एयरटेल के इस प्लान की तुलना जियो के 498 रुपए के प्लान से करें, तो ये 91 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। इस प्लान में यूजर्स को कुल 182 जीबी 4जी डेटा और हर रोज 2 जीबी डेटा मिलेगा। यानी यहां हम समझ सकते हैं कि एयरटेल ने जियो को टक्कर देने के लिए ज्यादा डेटा फायदा दिया है। जियो के इस प्लान में एयरटेल की तरह ही अनलिमिटेड वॉयस कॉल और एसएमएस फायदा मिलेगा।

अगर आप लंबी वैलिडिटी के साथ डेटा प्लान चाहते हैं, तो जियो का 498 रुपए का प्लान एयरटेल की तुलना में ज्यादा दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। एयरेटल पैक को रिचार्ज करने के लिए यूजर्स माय एयरटेल ऐप और एयरटेल की ऑफिशियल वेबसाइट से भी रिचार्ज कर सकते हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
Airtel launched its Rs. 558 Pack with more data validity to counter jio Rs. 498 plan.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X