Home
News

Jio से आगे निकलने के लिए Airtel ने लॉन्च किया सबसे सस्ता प्रीपेड प्लान

Jio कंपनी जब से मार्केट में आई है, तब से बाकी टेलिकॉम कंपनियों की नाक में दम हो रखा है। जियो ने आकर अचानक टेलिकॉम जगत में सस्ती क्रांति ला दी। सबकुछ इतना सस्ता हो गया कि अब इंटरनेट और कॉलिंग का सिस्टम पूरी तरह बदल चुका है। जियो की वजह से बाकी कंपनियों को भी अपने रेट में भारी गिरावट करनी पड़ी लेकिन फिर भी कंपनियों को मार्केट से उतना फायदा नहीं हो रहा है जितना कि होना चाहिए।

Jio से आगे निकलने के लिए Airtel ने लॉन्च किया सबसे सस्ता प्रीपेड प्लान

Airtel का नया प्लान

एक समय पर इंडियन टेलिकॉम इंड्रस्ट्री में अपना दबदबा कायम रखने वाली कंपनी एयरटेल भी कॉम्पिटिशन में बने रहने के लिए लगातार नए और सस्ते प्लान लॉन्च करते रहती है। इस बार भी एयरटेल ने एक महीने के लिए संभवत: सबसे सस्ता प्लान लॉन्च किया है।

यह भी पढे़ें:- Airtel ने 100 रुपये के अंदर पेश किए नए तीन कॉम्बो प्लान

इस प्लान की कीमत 168 रुपए है। 168 रुपए के इस एयरटेल प्लान में यूजर्स को एक महीने के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग और हर दिन एक जीबी इंटरनेट डेटा भी मिलेगा। इसके साथ प्रतिदिन 100 एसएमएस भी मिलेंगे। वहीं इस प्लान में यूजर्स को फ्री हेलो टोन (Hello tunes) की भी सुविधा मिलेगी।

Airtel के पुराने प्लान जैसा

गौरतलब है कि इससे पहले भी एयरटेल ने कम दाम वाले 5 प्लान पेश किए थे। जिसमें एक 178 रुपए वाला प्लान भी शामिल था। इस प्लान में भी यूजर्स को ऐसे ही सबकुछ मिलता था, जिसमें अनलिमिटेड कॉलिंग और हर दिन एक जीबी इंटरनेट डेटा और साथ में प्रतिदिन 100 एसएमएस की सुविधा मिलती है। इस प्लान की वैधता भी 28 दिन ही है। एक तरह से देखा जाए तो एयरटेल अपने इस प्लान का रेट 10 रुपए कम कर दिया है, क्योंकि 168 रुपए वाले नए प्लान में भी सारी सुविधा ऐसी ही हैं। विशेषता में नए प्लान में यूजर्स को Hello Tunes की सुविधा अतिरिक्त मिलेगी।

यह भी पढ़ें:- Airtel ने लॉन्च किए नए प्रीपेड प्लान, कीमत सिर्फ 35 रुपये से शुरू

 
Best Mobiles in India

English summary
At one time, Airtel, which retains control in the Indian telecom industry, continues to launch new and cheaper plans to stay in the competition. This time too Airtel has launched the cheapest plan for one month. Read this article and know about this cheap plan.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X