UPI से लैस Airtel बना भारत का पहला डिजिटल पेमेंट बैंक
टॉप इंडियन टेलीकॉम कंपनी में से एक भारती एयरटेल लगातार अपने यूजर्स को टेलीकॉम सर्विस देने के अलावा अन्य सर्विस पर भी फोकस कर रही है। हाल ही में एयरटेल ने पेमेंट बैंक सर्विस लॉन्च की थी। अब एयरटेल पेमेंट्स बैंक ने रविवार को ऐलान किया कि वह अपने डिजिटल प्लेटफॉर्म पर यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (यूपीआई) को एकीकृत कर लिया है। इसी के साथ UPI से लैस ये भारत का पहला भुगतान बैंक बन गया है।

कंपनी ने कहा कि ये सर्विस ग्राहकों की पसंद और सुविधा को देखते हुए पेश की गई है। ये उन्हें ऑनलाइन और ऑफलाइन व्यापारियों को डिजिटल भुगतान करने से जोड़ देगा और भारत में किसी भी बैंक खाते में तत्काल मनी ट्रांसफर करने में मदद करेगा। ग्राहक अपने एयरटेल पेमेंट बैंक सेविंग अकाउंट को किसी भी यूपीआई हैंडल को भीम या अन्य बैंकों के यूपीआई से जोड़ सकते हैं। यूपीआई इंटीग्रेशन एयरटेल पेमेंट बैंक में ग्राहकों को पेमेंट के लिए बैंक विवरण नहीं देना होगा। डेटा सिक्योरिटी के तहत वह ऐयरटेल पेमेंट ऐप पर अपनी यूपीआई आईडी बना सकते हैं।
पढ़ें- Tech Bulletin: टेक की दुनिया का वीकली अपडेट
एयरटेल पेमेंट्स बैंक के एमडी और सीईओ शशि अरोड़ा के मुताबिक, "इससे हमारे सभी 20 मिलियन बैंक ग्राहकों को एयरटेल ऐप पर अपने निजीकृत यूपीआई हैंडल बनाने की सुविधा मिल जाएगी और उन्हें ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों जगहों पर डिजिटल भुगतान करने में सक्षम हो जाएंगे। हमारे बैंक ग्राहक भीम ऐप पर अपने बैंक खातों को लिंक करने में सक्षम होंगे और यूपीआई से भुगतान कर सकते है।"
पढ़ें- नया स्मार्टफोन खरीदने से पहले 77% इंडियन सोचते हैं ये बातें!
अगर आप एयरटेल की इस सर्विस का लाभ उठाना चाहते हैं, तो सबसे पहले My Airtel App को अपने स्मार्टफोन या टैबलेट में अपडेट करें। अप ऐप के अंदर बैंक सेक्शन में जाकर UPI सेलेक्ट करें। यहां जाकर ग्राहक अपना पर्सनल अकाउंट बना सकता है।
पढ़ें- गलती से भी न उठाएं फेसबुक का कॉल, फंस सकते हैं मुसीबत में!
उदाहरण के लिए पहले- name.surname@airtel इसके बाद ग्राहक UPI लेनदेन कर सकेगा। आपका अकाउंट नंबर मौजूदा एयरटेल नंबर से लिंक होना जरूरी है। इसके बाद आपका सेविंग अकाउंट एयरटेल पेमेंट बैंक में ओपन हो जाएगा। इस अकाउंट के जरिए आप भीम और बाकी यूपीआई रजिस्टर्ड ऐप और बैंक में भी ट्रांजेक्शन कर सकेंगे।


Click it and Unblock the Notifications








