Home
News

एक दिन में 15 करोड़ से ज्‍यादा पैकेट डिलीवर किए इस साइट ने

चीन की ई-कॉमर्स कंपनी अलीबाबा ने मंगलवार को कहा है कि चीन के सालाना सिंगल्स डे के दिन उसने करीब आठ अरब डॉलर मूल्य के सामान बेच डाले हैं। चीन की राजधानी बीजिंग के समयानुसार, शाम आठ बजे तक मंगलवार को कंपनी की बिक्री का आंकड़ा 47.3 अरब युआन (7.7 अरब डॉलर) तक पहुंच गया। कंपनी ने इस समय तक 22.4 करोड़ ऑर्डर को निस्तारित भी कर दिया है।

पढ़ें: अपने नए लैपटॉप में कैसे इंस्‍टॉल करें गूगल क्रोम ब्राउजर ?

बीबीसी के मुताबिक गत वर्ष सिंगल्स डे के मौके पर अलीबाबा को पूरे दिन में 5.75 अरब डॉलर मूल्य के ऑर्डर मिले थे और कंपनी ने 15 करोड़ से अधिक पैकेट भेजे थे। सिंगल्स डे कदुनिया का सबसे बड़ा ऑनलाइन रिटेल सेल्स डे माना जाता है। इस दिन अलीबाबा ने कई सामानों पर भारी-भरकम छूट दी है।

पढ़ें: Google की तरफ से मिला 1.4 करोड़ का जॉब ऑफर

एक दिन में 15 करोड़ से ज्‍यादा पैकेट डिलीवर किए इस साइट ने

पढ़ें: मार्क जुकरबर्ग: 'द सोशल नेटवर्क' उनके लिए नुकसानदेह है

अलीबाबा के कार्यकारी अध्यक्ष जैक मा ने गत सप्ताह कहा था, मेरा दावा है कि बिक्री लाजवाब रहेगी।" उनका अनुमान था कि इस साल सिंगल्स डे पर मिले ऑर्डर पर 20 करोड़ पैकेट भेजे जाएंगे। सिंगल डे को अलीबाबा ने 2009 में बिक्री बढ़ाने के फार्मूले के तौर पर अंगीकार किया था। सिंगल्स डे हालांकि चीन में 1993 से मनाया जाता है, जब कथित तौर पर नांजिंग विश्वविद्यालय के छात्रों ने इसे वैलेंटाइन विरोध दिवस के रूप में चुना था, जिस दिन अविवाहित या अकेला व्यक्ति अपने लिए कुछ खरीद सके। तब से ई-कॉमर्स बाजार में इस दिन भारी बिक्री होती रही है।

प्रबंध परामर्श कंपनी एटी कीयर्नी द्वारा जारी एक अध्ययन के मुताबिक सिंगल्स डे बिक्री में अगले कुछ सालों तक सालाना 25 फीसदी की दर से वृद्धि होगी, जो 2014 में 390 अरब डॉलर से बढ़कर 2017 में 718 अरब डॉलर तक पहुंच सकती है। इस साल सिंगल्स डे के मौके पर अलीबाबा के प्लेटफॉर्म पर 27 हजार से अधिक वैश्विक ब्रांड उपलब्ध रहे।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X