Home
News

Android 12 Vs Android 11: जानिए क्या मिलने वाले है एंड्रॉइड 12 में नए फीचर्स

अगर आप भी अपने फोन को Android 12 में बदलना चाहते है तो पब्लिक बीटा अब उपलब्ध है। Google ने मंगलवार, 18 मई को यूजर इंटरफ़ेस के अलावा कुछ और नए फीचर्स के साथ अपने नए Android 12 वर्जन के बारे में बताया है। इस नए ऑपरेटिंग सिस्टम का स्टेबल वर्जन इस साल के अंत में लॉन्च किया जा सकता है।

Android 12 Vs Android 11: जानिए क्या मिलने वाले है एंड्रॉइड 12 में नए फीचर्स

इस वर्जन में Android 11 के मुक़ाबले कई सारे फीचर्स नए जोड़े गए है। साथ ही अभी आप अपने स्मार्टफ़ोन पर Android 12 Beta 1 को डाउनलोड करके इसके महत्वपूर्ण फीचर्स प्राप्त कर सकते हैं।

जानिए क्या मिलने वाले है एंड्रॉइड 12 में नए फीचर्स

प्राइवेसी पॉलिसी पर दिया खास ध्यान

एंड्रॉइड के इस नए वर्जन पर यूजर्स को और ट्रान्सपेरेंसी और कंट्रोल के लिए Google अपने ऐप्स में कई प्राइवेसी फीचर्स को भी जोड़ रहा है। अब एंड्रॉइड 12 में प्राइवेसी पॉलिसी के लिए एक अलग से डेडिकेटेड प्राइवेसी डैशबोर्ड दिया गया है। मतलब अब इस नए वर्जन में यूजर प्राइवेसी से जुड़ी हर चीज को एक ही जगह पर आसानी से चेक कर पाएंगे। इसमें यह डैशबोर्ड यह बतायेगा कि कौनसा ऐप फोन के यूसेज पर नजर रख रहा है।

वहीं इस अपडेट में आपके मोबाइल स्क्रीन में ऊपर में बाईं साइड में एक इंडिकेटर दिया हुआ मिलेगा, जिससे यह पता चलेगा कि कौनसा एप्लिकेशन कब आपके फोन के कैमरा और माइक्रोफोन को इस्तेमाल कर रहा है।

नोटिफिकेशन मिलेगी अलग डिजाइन में

यहां Android 12 और Android 11 के बीच कुछ अंतर दिए गए हैं, जिनमें सिक्योरिटी अपडेट और नई नोटिफिकेशन भी शामिल हैं। आपको बता दें कि Android 12 कई मायनों में Android 11 जैसा ही दिखता है। लेकिन कुछ चीजें बिलकुल बदल जाएगी और यूजर का अनुभव और बेहतर होगा। उसमें से एक नोटिफिकेशन भी है। एंड्रॉइड 12 में नोटिफिकेशन का शेड काफी शानदार और क्रिस्प मिलने वाला है। साथ ही इस नए अपडेट में यूजर्स को कस्टमाइजेशन का भी ऑप्शन मिलेगा जिससे यूजर्स अपने अनुसार सेट अप कर पाएंगे।

न्यू वन-हैंड मोड

Android 12 के इस नए वर्जन में वन हैंड मोड का नया फीचर भी देखने को मिलेगा। जी हाँ, यह फीचर उन लोगों के लिए बहुत फायदेमंद रहेगा जो बड़ी स्क्रीन के मोबाइल का यूज करते है।

मटीरियल यू

इस बार गूगल के इस Android 12 में नए डिजाइन लैंग्वेज को Material You नाम दिया है। मतलब अब इस वर्जन में यूजर्स अपने फोन के डिजाइन अपने अनुसार सेट कर पाएंगे। इस प्रकार इस नए मटीरियल यू से यूजर्स को स्मूद और बेहतर अनुभव मिल पाएगा।

इन स्मार्टफ़ोन में कर सकते है Android 12 Beta 1 को Install

Android 12 बीटा 1 Google Pixel के कुछ मॉडेल्स के लिए उपलब्ध है जिसमें Google Pixel 3, Pixel 3 XL, Pixel 3A, Pixel 3A XL, Pixel 4, Pixel 4 XL, Pixel 4A, Pixel 4A 5G और Pixel 5 है। जबकि नॉन पिक्सल में यह OnePlus 9, iQoo 7 Legend, OnePlus 9 Pro, Oppo Find X3 Pro, Asus ZenFone 8, TCL 20 Pro 5G, Tecno Camon 17, iQoo 7 Legend, Xiaomi Mi 11, Xiaomi Mi 11 Ultra, Xiaomi Mi 11i, Xiaomi Mi 11X Pro, Realme GT और ZTE Axon 30 Ultra 5G के लिए भी उपलब्ध है। यदि आपके पास भी इनमें से कोई मोबाइल है तो आप भी बीटा 1 वर्जन Install कर सकते है।

 
Best Mobiles in India

English summary
If you also want to change your phone to Android 12, the Public Beta is now available. On Tuesday, May 18, Google has announced its new Android 12 version with some new features apart from the user interface. Let's know some differences between Android 12 Vs Android 11.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X