Home
News

एप्‍पल के आईपैड को चीन में लगा बड़ा झटका

एप्‍पल के आईपैड को चीन में लगा बड़ा झटका

दुनिया भर में धूम मचाने वाले एप्‍पल के आईपैड को चीन में मुहं की खानी पड़ी है। चीन में ताइवान बेस कंपनी प्रोव्‍यू टेक्‍नालॉजी ने एप्‍पल पर ट्रैडमार्क का उल्‍लंघन करने का आरोप लगाया था, कंपनी का कहना है जब एप्‍पल ने आईपैड लांच भी नहीं किया था तब से वह आईपैड नाम का ट्रैड मार्क बर्सों से कई देशों में प्रयोग कर रही है।

प्रोव्‍यू ने आईपैड नाम के ट्रैडमार्क को 2009 में करीब 35,000 पौंड अदा करके खरीदा था अन्‍य देशों के अलवा कंपनी अपने ट्रैडमार्क को चीन में प्रयोग कर रही है। एप्‍पल आईपैड के चीन में आने के बाद प्रोव्‍यू टेक्‍नालॉजी के ट्रैडमार्क को लेकर एप्‍पल का काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं शेनजेन की अदालत में एप्‍पल द्वारा दायर की गई को खारिज भी कर दिया गया है अब एप्‍पल के पास दो ही रास्‍ते बचें है या तो वह चीन में अपने आईपैड को दूसरे नाम से बेंचे या फिर कंपनी को 1.6 अरब डॉलर की रकम चुकाए।

इसके अलावा खबरे मिल रहीं है कि एप्‍पल को यूरोप में भी जोर का झटका लगा है। यूरोपीय संघ के प्रतिस्पर्धा नियामक ने एपल के खिलाफ वर्ष 2010 में आइपैड और आइबुक स्टोर लांच करते समय पांच प्रमुख प्रकाशन कंपनियों को गैर-कानूनी तरीके से ई बुक्स की कीमत बढ़ाने की वजह से जांच के आदेश दिए हैं। एप्‍पल के ऊपर दो तरफा पड़ रही इन मुश्‍किलों से चीन में एप्‍पल आईपैड की बिक्री पर संशय बना हुआ है।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X