अमेरिका की पहली ड्रोन रेसिंग प्रतियोगिता में ऑस्ट्रेलियाई विजेता
अमेरिका की पहली ड्रोन रेसिंग प्रतियोगिता में एक ऑस्ट्रेलियाई ने बाजी मारी है। यह आयोजन बीते सप्ताह कैलिफोर्निया स्टेट फेयर के दौरान हुआ।
समाचार वेबसाइट क्वाट्र्ज की एक रपट के मुताबिक, प्रतियोगिता का आयोजन गुरुवार को हुआ। प्रतियोगिता के सभी तीन आयोजनों में ऑस्ट्रेलिया के ब्रिस्बेन के चाड नोवाक ने जीत दर्ज की। उन्होंने व्यक्तिगत टाइम ट्रायल, ट्रायल स्क्वायड तथा फ्रीस्टाइल ट्रैक इवेंट तीनों आयोजनों में जीत दर्ज की।
पढ़ें: बिल गेट्स के बारे में जानिए 10 खास बातें

पढ़ें: इन 10 तरीकों से बनेगा भारत डिजिटल इंडिया
रेस में फर्स्ट पर्सन व्यू (एफपीवी) भी शामिल था, जिसमें एक कैमरे से सुसज्जित एक छोटा ड्रोन उड़ान भरता है और एक विशेष रूप से डिजाइन चश्मे को वीडियो फीड भेजता है, जिससे पायलट को यह पता चलता है कि ड्रोन क्या देख रहा है।
ये ड्रोन अधिकतम 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उड़ान भर सकते हैं।
इस प्रतियोगिता का एक मुख्य उद्देश्य दुनिया भर के रेसरों, ड्रोन में दिलचस्पी रखने वाले लोगों व इसके निर्माताओं को जोड़ना था, क्योंकि ड्रोन रेसिंग का खेल व्यापक तौर पर विकसित हो रहा है। वेबसाइट ने ड्रोन नेशनल्स की एक विज्ञप्ति के हवाले से कहा, "हम अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता और सौहार्द की भावना को बढ़ाना चाहते हैं, इसलिए आइए और इसमें शामिल होइए। यह पहली बार है, जब आप गैर निवासी के तौर पर हमारे साथ रेस करेंगे।"


Click it and Unblock the Notifications







