Home
News

अब हर नेटवर्क पर लाइफटाइम वॉइस कॉल फ्री

By Agrahi

रिलायंस जियो ने टेलिकॉम मार्केट को हिला दिया है। यही कारण है कि जियो के मार्केट में आने के बाद से सभी टेलिकॉम कंपनियां दुरुस्त हो चुकी हैं। हर कोई अपने यूज़र्स के लिए आकर्षक प्लान्स पेश कर रहे हैं। हालाँकि जियो के वेलकम ऑफ़र का असर कम होता नहीं दिख रहा है।

जियो के सस्ते टैरिफ को यदि कोई टेलिकॉम कंपनी सबसे ज्यादा टक्कर देती दिखाई दे रही है तो वो है बीएसएनएल। पिछले कुछ ही समय में बीएसएनएल ने काफी शानदार प्लान पेश किए हैं, जो कि यूज़र्स को खासा पसंद भी आए हैं।

बीएसएनएल के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर, अनुपम श्रीवास्तव ने कहा है कि बीएसएनएल जल्द ही ज़ीरो वॉइस टैरिफ प्लान पेश करने वाली है। जो कि जनवरी 2017 से होगा। कंपनी का मानना है कि यह प्लान जियो से एंट्री प्लान 149 को मात देगा।

एक ओर जहाँ जियो केवल 4जी यूज़र्स को अपनी सेवा दे रही है, वहीँ बीएसएनएल 2जी, 3जी और 4जी सभी नेटवर्क पर यह सेवा देती है।

आई जानते हैं बीएसएनएल के ही नए बीबी 249 प्लान कि कुछ खास बातें-

क्या सच में है अनलिमिटेड?

क्या सच में है अनलिमिटेड?

बीएसएनएल का बीबी 249 प्लान वाकई अनलिमिटेड है, इसमें आपको कोई डाटा लिमिट नहीं दी गई है। नए यूज़र्स को इसमें अनलिमिटेड ब्राउज़िंग, डाउनलोडिंग और फ्री कॉल्स जैसी सभी सुविधाएं मिलती हैं।

बीएसएनएल लैंडलाइन कॉल्स

बीएसएनएल लैंडलाइन कॉल्स

बीबी 249 प्लान में यूज़र्स को अनलिमिटेड लैंडलाइन कॉल फैसिलिटी भी मिलती है। इसमें अनलिमिटेड नाईट कॉलिंग भी होगी, जिसमें आप रात 9 बजे से सुबह 7 बजे तक के बीच में हर सोमवार से शनिवार तक अनलिमिटेड कॉल कर सकते हैं। रविवार को पूरे दिन फ्री कॉल होंगी।

एफयूपी लिमिट

एफयूपी लिमिट

बीएसएनएल के बीबी 249 प्लान की एफयूपी लिमिट 2एमबीपीएस स्पीड 1जीबी पर है। इसके बाद एफयूपी लिमिट बढ़ने पर स्पीड घटकर 1एमबीपीएस रह जाती है। लेकिन आप इस स्पीड पर अनलिमिटेड डाटा इसतमल कर सकते हैं।

बीबी 249 का टोटल बिल कितना होगा!

बीबी 249 का टोटल बिल कितना होगा!

बीबी 249 प्लान का मासिक शुल्क 249 रुपए ही होगा, इसके साथ 15 प्रतिशत सर्विस टैक्स होगा। जिसका मतलब है कि आपको लगभग 287 रुपए का बिल चुकाना पड़ सकता है।

अतिरिक्त टेलीफोन रेंट?

अतिरिक्त टेलीफोन रेंट?

बीएसएनएल के इस प्लान के तहत कोई अतिरिक्त रेंटल चार्जेज़ नहीं होंगे, यह एक कॉम्बो प्लान है।

 
Best Mobiles in India

English summary
BSNL to offer lifetime free voice calling on all networks. Read more in hindi.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X