Home
News

Club Factory ने आज से ब्लैक फ्राईडे सेल की शुरुआत की, 29 नवंबर तक मिलेंगे अनेकों ऑफर्स

अग्रणी ईकॉमर्स प्लेटफॉर्म क्लब फैक्ट्री ने 26-29 नवंबर, 2019 यानि आज से ब्लैक फ्राइडे सेल के अपने दूसरे संस्करण की घोषणा की है। क्लब फैक्ट्री वर्तमान में Google Play Store और iOS App Store पर सबसे लोकप्रिय शॉपिंग ऐप्स में से एक है। इस ऐप की लोकप्रियता दुनियाभर में है और भारत में भी सस्ती कीमत में प्रॉडक्ट्स मुहैया कराने की वजह से इस ऐप ने काफी लोकप्रियता हासिल की है।

Club Factory ने आज से ब्लैक फ्राईडे सेल की शुरुआत की, 29 नवंबर तक मिलेंगे अनेकों ऑफर्स

ब्लैक फ्राइडे सेल की शुरुआत

क्लब फैक्टरी पूरे देश में ब्लैक फ्राइडे सेल के दौरान हर ऑर्डर पर मुफ्त शिपिंग के साथ चुनिंदा प्रॉडक्ट्स पर भारी छूट दे रही है। क्लब फैक्ट्री में प्रॉडक्ट्स की एक विस्तृत श्रृंखला पर मेगा डिस्काउंट दिया गया है। इस सेल के दौरान ग्राहकों को सिर्फ 9 रुपए में भी प्रॉडक्ट खरीदने का मौका है। इसके अलावा क्लब फैक्ट्री ब्लैक फ्राईडे सेल के दौरान ग्राहक अपने दोस्तों को इस प्लेटफॉर्म पर आमंत्रित करके भी सिर्फ एक रुपए में प्रॉडक्त जीत सकते हैं।

4 घंटे के नियमित अंतराल पर सौदों और फ्लैश सेल के साथ, ग्राहकों को अपने पसंदीदा उत्पादों पर छूट का आश्वासन दिया जा सकता है। वहीं 199 रुपए से लेकर 599 रुपए तक की रेंज में भी काफी सारे अट्रैक्टिव प्रॉडक्ट को भी इस सेल के दौरान बेचा जाएगा। क्लब फैक्ट्री के संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी और संस्थापक, विन्सेन्ट लू (Vincent Lou) ने कहा, कि ब्लैक फ्राईडे सेल ग्राहकों के लिए अच्छे प्रॉडक्ट को बेस्ट कीमत पर खरीदने का सबसे अच्छा टाइम है।

कई प्रॉडक्ट्स पर आकर्षक ऑफर्स

उन्होंने कहा है कि हमारी कोशिश इस ब्लैक फ्राईडे सेल के जरिए ग्राहकों को सर्वोत्तम अनुभव प्रदान करने और कम कीमत में कुछ भी खरीदने का इच्छा प्रदान करना है। इस सेल के दौरान ग्राहकों को इलेक्ट्रॉनिक्स के आइटम्स समेत कपड़े, सौंदर्य, गहने, घर के सजावट का सामान समेत युवा पीढ़ी के कई खास चीजों पर डिस्काउंट और आकर्षक छूट दिया जा रहा है।

इसके अलावा आपको बता दें कि हाल ही में क्लब फैक्ट्री ने अपने प्लेटफॉर्म में एक खास चैट फीचर भी जोड़ा है। ये एक इंस्टेंट मैसेजिंग फीचर है, जिसे क्लब फैक्ट्री हाल ही में लॉन्च किया है। इस फीचर के जरिए ग्राहक किसी भी प्रॉडक्ट की जानकारी या किसी भी प्रकार की बात या पूछताछ करने के लिए इस नए इंस्टेंट चैटिंग फीचर का इस्तेमाल कर पाएंगे।

इस इंस्टेंट फीचर के जरिए ग्राहक क्लब फैक्ट्री के कस्टम केयर अधिकारी से जब चाहें तब सीधे जुड़ पाएंगे और अपने किसी भी ऑर्डर या क्लब फैक्ट्री पर मौजूद किसी भी प्रॉडक्ट के बारे में जानकारी ले पाएंगे। ऐसे में ये भी एक खास और बढ़िया फीचर है और इस फीचर के जुड़ने के बाद पहली बार कोई सेल यानि क्लब फैक्ट्री ब्लैक फ्राइडे सेल का आयोजन किया जा रहा है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Leading ecommerce platform Club Factory has announced its second edition of Black Friday Sale from 26-29 November 2019. Club Factory is currently one of the most popular shopping apps on the Google Play Store and iOS App Store. The popularity of this app is worldwide and it has gained a lot of popularity due to providing products in India at a cheaper price.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X