Home
News

फेसबुक से लिंक मोबाइल नंबर तुरंत करें डिलीट, हो सकता है बड़ा नुकसान

गूगल वॉयस या फ्रीडमपॉप जैसे कंपनियों ने टेलिफोन नंबर खरीदना पहले से ज्यादा आसान बना दिया है। यूजर्स अब अपने मुताबिक मोबाइल नंबर्स को चुन सकते हैं।

By Neha

अगर आपके फेसबुक अकाउंट से आपने अपना पुराना मोबाइल नंबर लिंक कर रखा है, तो सावधान हो जाइए। आपका अकाउंट हैक कर डेटा चोरी किया जा सकता है। बता दें कि आपके पास इसे लेकर कोई नोटिफिकेशन भी नहीं आएगी। आपके फेसबुक अकाउंट का हैकर्स गलत इस्तेमाल कर सकते हैं। यहां हम आपको इससे जुड़ी जानकारी और बचने के उपाय बता रहे हैं।

पढ़ें- अब पार्टनर से बेवफाई करने पर फेसबुक खोलेगा आपकी पोल

फेसबुक से लिंक मोबाइल नंबर तुरंत करें डिलीट, हो सकता है बड़ा नुकसान

पढ़ें- कहीं आपके पास भी तो नहीं आया है ये वॉट्सएप मैसेज ?

क्या है मामला-

क्या है मामला-

हाल ही में फेसबुक पर हैकर्स एक्टिव हैं और वो उन यूजर्स को अपना निशाना बना रहे हैं, जिन्होंने फेसबुक पर अपना पुराना मोबाइल नंबर लिंक कर रखा है। आपका बंद नंबर किसी को अलॉट हो जाता है, तो वह उस नंबर से आपके फेसबुक पर लॉगिन कर सकता है। मोबाइल नंबर के जरिए फेसबुक अकाउंट में लॉगिन करने पर आपके पास किसी तरह का नोटिफिकेशन भी नहीं आएगा और फेसबुक अकाउंट पर लॉगिन कर लिया जाएगा। इसके लिए मोबाइल नंबर डालकर सिर्फ फॉर्गेट पासवर्ड पर क्लिक करना होगा।

फेसबुक पॉलिसी-

फेसबुक पॉलिसी-

बग फाइंडर ने कहा है कि फेसबुक के पास फिलहाल इस तरह की अकाउंट हैकिंग रोकने के लिए कोई पॉलिसी नहीं है। बता दें कि ये मामला तब उजागर हुआ, जब एक स्वतंत्र प्रोग्रामर जेम्स मार्टिंडेल के पास उनके नए फोन नंबर (जो पहले किसी का नंबर रहा होगा) पर किसी और के फेसबुक लॉगइन के डिटेल्स आ रहे थे, जिसके बाद उन्होंने यह बग ढूंढा है। इस मामले की जानकारी उन्होंने फेसबुक को दी है।

हैकर्स खरीद सकते हैं आपका नंबर-

हैकर्स खरीद सकते हैं आपका नंबर-

ये मामला काफी गंभीर है और यूजर्स के डेटा सिक्युरिटी पर सवाल खड़े करता है। रिपोर्ट में कहा गया कि गूगल वॉयस या फ्रीडमपॉप जैसे कंपनियों की वजह से अब यूजर्स अपनी पसंद के मुताबिक नंबर चुन सकते हैं। आपको बता दें कि फेसबुक यूजर्स को किसी मोबाइल नंबर से लिंक फेसबुक अकाउंट खोजने की सुविधा भी देता है। ऐसे में कोई व्यक्ति उसके नए नंबर को फेसबुक पर सर्च कर देख सकता है कि वह किसी अकाउंट से लिंक तो नहीं। इसके बाद वह आसानी से लॉगिन कर सकता है।

ऐसे होगा नंबर से लॉगिन-

ऐसे होगा नंबर से लॉगिन-

इसके लिए यूजर नेम में आपका पुराना नंबर डालना होगा और फॉरगेट पासवर्ड पर क्लिक करना होगा। इससे हैकर आपके पुराने नंबर पर ओटीपी मंगवाकर फेसबुक अकाउंट लॉगइन कर सकते हैं। ऐसे में आपको अपना पुराना नंबर फेसबुक से अनलिंक करना होगा। है।

कैसे बचें-

कैसे बचें-

अगर आप फेसबुक की इस गड़बड़ से बचना चाहते हैं, तो आपको पास दो ऑप्शन हैं इनमें से पहला है, आप अपने पुराने नंबर को फेसबुक अकाउंट से डिलीट कर दें। इसके लिए आपको सेटिंग्स पर जाना होगा। फिर मोबाइल पर क्लिक करना होगा। इसके बाद रीमूव पर क्लिक करना होगा। ऐसा करने से आपका नंबर डिलीट हो जाएगा।

दूसरा तरीका-

दूसरा तरीका-

फेसबुक पर मोबाइल नंबर सिक्युरिटी के लिए दूसरा तरीका है, टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन एक्टिवेट करना है। इसमें आप फोन या टैबलेट के जरिए फेसबुक लॉगिन की परमीशन देते हैं। इसमें लॉगिन करने पर आपके नए नंबर पर टेक्सट कोड आएगा। इससे आपका अकाउंट सुरक्षित रहेगा।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
you should delete your old number from Facebook now, because any one can login into your facebook account without your permission. for more detail read in hindi.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X