कहीं आपके पास भी तो नहीं आया है ये वॉट्सएप मैसेज ?
ज्यादा बड़ा डाटाबेस होने के कारण अक्सर व्हाट्सएप को फ्रॉड करने वाले और हैकर्स द्वारा टार्गेट किया जाता है।
इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप व्हाट्सएप को 1.2 अरब से यूजर्स इस्तेमाल कर रहे हैं, ऐसे में हैकर्स और फ्रॉड करने वालों के निशाने पर वॉट्सएप आ चुका है। अक्सर वॉट्सएप पर ऐसे मैसेज वायरल होते रहते हैं, जो पूरी तरह से फेक होते हैं और लोगों को जालसाजी का शिकार बनाने के लिए भेजे जाते हैं। हाल ही में हमने आपको सोशल मीडिया पर वायरल होने वाली फेक न्यूज और असल न्यूज में अंतर करने के तरीके बताए थे। इन दिनों वॉट्सएप पर एक और मैसेज वायरल हो रहा है, जिससे आपको सावधान रहने की जरूरत है।
पढ़ें- वॉट्सएप पर अब भी नहीं मौजूद हैं ये टॉप 5 फीचर्स

पढे़ं- वॉट्सएप पर अपनाएं ये टिप्स, नहीं कर पाएगा कोई प्रायवेसी ब्रेक
क्या है मैसेज-
वॉट्सएप यूजर्स के पास एक मैसेज आ रहा है जिसमें लिखा है, कि आपका एक साल का फ्री सब्सक्रिप्शन खत्म हो रहा है, आगे भी इस सर्विस का लाभ लेने के लिए पेमेंट करें।' मैसेज में कस्टमर लिंक भी दिया गया है, जिसपर क्लिक करने पर यह लिंक आपको एक पेमेंट पेज पर लेकर जाया जाएगा। वहीं, इस पेमेंट पेज पर आपसे आपकी बैंक डीटेल के बारे में जानकारी मांगी जाएगी। लेकिन, असल में व्हाट्सएप यूजर्स से कोई पेमेंट नहीं मांग रहा है।
पिछले साल का है ये मैसेज-
बता दें कि ये वायरल मैसेज पिछले साल यानी 2016 का है। इस तरह के फेक मैसेज कई सालों तक घूम-घूमकर लोगों के पास आते रहते हैं।
वॉट्सएप रोकने में है नाकाम-
बता दें कि वॉट्सएप के पास फिलहाल इस तरह के फेक न्यूज को रोकने के लिए कोई पॉलिसी नहीं है। ज्यादा यूजर्स और बड़ा डाटाबेस होने की वजह से अक्सर व्हाट्सएप को फ्रॉड करने वाले लोगों द्वारा टार्गेट किया जाता है।
हो सकता है नुकसान-
इस तरह के वायरल मैसेज के जरिए हैकर्स लोगों के बैंक डीटेल को हासिल करने की कोशिश करते हैं। अगर आप ऐसे लिंक पर क्लिक करते हैं, या कोई जानकारी देते हैं, तो आपका बैंक डेटा चोरी कर आपके अकाउंट से पैसे चोरी किए जा सकते हैं।
क्या है असली खबर-
वॉट्सएप ने लॉन्च होने के बाद ऐलान किया था कि वह एक साल की फ्री सर्विस देने के बाद लोगों से पैसे लेगा, लेकिन जनवरी 2016 में कंपनी ने इस प्लान को कैंसल कर दिया गया था। अब हैकर्स कंपनी के इस प्लान को अपने फायदे के लिए यूज कर रहे हैं और इस तरह के मैसेज भेज रहे हैं।
ये मैसेज भी हुआ था वायरल-
कुछ समय पहले व्हाट्सएप पर एक मैसेज वायरल हुआ था, जिसमें कहा जा रहा था कि अमेजन इंडिया पर शाओमी Redmi Note 4 को 1,099 रुपए की कीमत पर बेचा जा रहा है। मैसेज में कहा जा रहा है कि अमेजन इंडिया पर यह ऑफर प्री-जीएसटी के तहत है। 32जीबी वाले Redmi Note 4 की कीमत 1,099 रुपए बताई जा रही है। जबकि, 64जीबी वाले वेरिएंट की 1,299 रुपए। मैसेज में एक लिंक दिया गया था, जिस पर क्लिक करने पर आपको अमेजन वेबसाइट पर जीएसटी सेल पर ले जाया जाएगा। वेबसाइट पर यूजर्स को पर्सनल डिटेल्स भरने को कहा जाएगा, जैसे फोन नंबर, नाम, ईमेल आईडी और पता। इसके साथ ही आपको यह भी कहा जाएगा कि 8 व्हाट्सएप ग्रुप पर इस मैसेज को सेंड करें, जिसके बाद Redmi Note 4 स्मार्टफोन का ऑर्डर कन्फर्म होगा। बता दें कि ये मैसेज पूरी तरह से फेक है और ऐसे किसी भी मैसेज में अपनी डीटेल्स न दें और न ही किसी लिंक पर क्लिक करें।
क्या कहती है वॉट्सएप पॉलिसी-
हाल ही में नेशनल पेमेंट कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया ने व्हाट्सएप को विभिन्न बैंक से और UPI के जरिए यूजर्स को पेमेंट सर्विस यूज करने की परमिशन दी है। ऐसे में वॉट्सएप पर आते ऐसे मैसेज के लिए वॉट्सएप के पास कोई पॉलिसी नहीं है। अगर कंपनी जल्द ही इस तरह के फेक मैसेज के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाती है, तो लोगों और बैंकिंग सिस्टम को भारी नुकसान हो सकता है।


Click it and Unblock the Notifications








