Home
News

दुनिया का पहला वायरलेस चार्जिंग लैपटॉप लॉन्च, ये हैं खास फीचर

इस डेल लैटीट्यूड 7285 लैपटॉप में 2 इन वन वायरलेस चार्जिंग की-बोर्ड और चार्जिंग मैट की सुविधा दी गई है।

By Neha

लैपटॉप मार्केट में डेल ने नई टेक्नोलोजी के साथ लैपटॉप पेश किया है। लॉन्च के साथ ही डेल का लैपटॉप दुनिया का पहला वायरलेस चार्जिंग लैपटॉप बन चुका है। कंपनी ने इस वायरलेस चार्जिंग लैपटॉप को डेल लैटीट्यूड 7285 नाम दिया है। इस लैपटॉप में 2 इन वन वायरलेस चार्जिंग की-बोर्ड और चार्जिंग मैट की सुविधा दी गई है। कंपनी ने पहली बार इस लैपटॉप को CES 2017 इवेंट में इस लैपटॉप को पेश किया था। तभी से यूजर्स को इस हाईटैक लैपटॉप का बेसब्री से इंतजार था।

पढ़ें- मैलवेयर अटैक से बचाएगा गूगल का पैनिक बटन, ऐसे करेगा काम

दुनिया का पहला वायरलेस चार्जिंग लैपटॉप लॉन्च, ये हैं खास फीचर

पढ़ें- वॉट्सएप यूजर्स के लिए खुशखबरी, सरकार ने किया खास सुविधा का ऐलान

खास फीचर्स-

खास फीचर्स-

इस लैपटॉप का सबसे खास फीचर इसकी वायरलेस चार्जिंग फीचर है। यानी कि इस लैपटॉप के साथ आपको चार्जर रखने की जरूरत नहीं होगी। हालांकि वायरलैस चार्जिंग के लिए यूजर्स को वायरलैस मैट का इस्तेमाल करना होगा।

इंडिया में नहीं है अवेलेबल-

इंडिया में नहीं है अवेलेबल-

दुनिया का सबसे पहला वायरलेस चार्जिंग लैपटॉप डेल लैटीट्यूड 7285 फिलहाल इंडिया में अवेलेबल नहीं है। इंडियन ई कॉमर्स साइट फिलहाल कमिंग सून कह रही हैं। फिलहाल बिक्री के लिए यह लैपटॉप कंपनी की यूनाइटेड स्टेट की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

जल्द लॉन्च होगा 13 इंच मॉडल-

जल्द लॉन्च होगा 13 इंच मॉडल-

अगर आप वायरलैस चार्जिंग लैपटॉप को और बड़ी स्क्रीन के साथ खरीदना चाहते हैं, तो थोड़ा इंतजार करना होगा। डेल इस वक्त इस वायरलेस चार्जिंग लैपटॉप की 13 इंच मॉडल पर भी काम कर रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी लैटीट्यूड 7000 13 इंच कनवर्टिबल वर्जन को इस साल अगस्त में लॉन्च कर सकती है। फिलहाल इसकी कीमत और फीचर्स के बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

कीमत-

कीमत-

अगर आप इसे खरीदने का सोच रहे हैं, तो इसकी कीमत जरूर जान लें। कंपनी ने इसकी शुरुआती कीमत 1,199.99 डॉलर (करीब 77,300 रुपए) रखी है। इस लैपटॉप को खरीदने के लिए न सिर्फ 77,300 रुपए खर्च करने होंगे, बल्कि वायरलेस चार्जिंग की बोर्ड और वायरलेस चार्जिंग मैट को इस्तेमाल करने के लिए 549.99 डॉलर यानी करीब 35,700 रुपए अलग से खर्च करने होंगे। कुल मिलाकर यह लैपटॉप आपको 1,749.98 डॉलर यानी करीब 1,12,450 रुपए में मिलेगा।

कैमरा और प्रोसेसर-

कैमरा और प्रोसेसर-

फीचर्स के तौर पर इस डेल लैटीट्यूड 7285 के 12-इंच वेरिएंट में विंडोज ऑपरेटिंग सिस्टम और इंटल कोर i5-7Y54 प्रोसेसर दिया गया है। इसके अलावा इसमें 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 720 पिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

बैटरी, रैम और स्टोरेज-

बैटरी, रैम और स्टोरेज-

इस लैपटॉप में रिमूवेबल बैटरी दी गई है। इसके साथ ही इसमें 8GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज दिया गया है। इसकी एक्सटर्नल मैमोरी को 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

डिस्प्ले और वारंटी-

डिस्प्ले और वारंटी-

इस लैपटॉप में 2880 x 1920 रिजॉल्यूशन के साथ 12.3 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। इसके अलावा कंपनी ने एक साल की लैपटॉप की वारंटी और छह महीने की लैपटॉप एसेसरीज की वारंटी दी है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
The Dell Latitude 7285, the world’s first wirelessly charging laptop, is now on sale. for more detail read in hindi.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X