रात में नींद नहीं आती तो डाउनलोड करें ये एप्लीकेशन, चैन की नींद आएगी
हर दिन हमारी जिंदगी की रफ्तार बढ़ती जा रही है, पहले जहां ऑफिस का काम ऑफिस में करते थे वहीं अब वो घर तक आ चुका है। ऐसे में सोने का समय कम होता जा रहा है और अगर हम कभी जल्दी सो भी जाते हैं तो रात में नींद पूरी नहीं होती इसके लिए मोबाइल का सहारा लेते हैं। ऐसा किसी एक के साथ नहीं बल्कि कई लोगों के साथ होता है। हर कोई रात में अच्दी नींद लेना चाहता है।
पढ़ें: 10 बेस्ट एंड्रायड ऐप जो आपके फोन में जरूर होनी चाहिए

लेकिन कमबख्त ये मोबाइल पीछा छोड़े तब ने कभी फेसबुक चेक करने की आदत नहीं तो वाट्स ऐप को चेक करते करते आधी रात गुजर जाती है। लेकिन अब चैन की नींद सोना चाहते हैं तो इसके लिए मार्केट में एक एप्लीकेशन आ चुकी है Sleep Peacefully, जिसकी मदद से आप न तो रात में अपने जरूरी मैसेज और कॉल मिस कर पाएंगे और न ही फोन की वजह से नींद टूटेगी।
पढ़ें: ये 10 मोबाइल एप्लीकेशन आपकी सेहत का रखेंगी ख्याल

पढ़ें: एंड्रायड मोबाइल में कैसे डाउनलोड करें फ्री एंड्रायड एप्लीकेशन
इस एप्लीकेशन की सबसे खास बात है ये रात में कॉल करने वाले को ऑटोमेटिक मैसेज भेज देती है, जैसे मान लीजिए अगर आपका फोन साइलेंट मोड में हैं अगर इस समय फोन में कोई कॉल करता है तो उसे एक ऑटोमेटेड मैसेज चला जाएगा जिसमें ये लिखा होगा कि फोन साइंलेंट मोड में होने की वजह से आप फोन नहीं रिसीव कर सकते।

इसके अलावा इमरजेंसी में ये सभी नंबरों पर 'URGENT का मैसेज भी भेज सकती है। यानी रात में आप कोई भी मैसेज या फिर कॉल मिस नहीं कर पाएंगे। सुबह होते ही ये ऑटोमेटिक साइलेंट मोड से फोन को हटाकर उसे नार्मल मोड में लगा देगी साथ एलार्म का काम भी करेगी। ये एप्लीकेशन गूगल प्ले स्टोर से फ्री में डाउनलोड की जा सकती है।


Click it and Unblock the Notifications







