Home
News

योगी ने ई-ऑफिस सिस्टम का किया शुभारंभ, यूपी के 22 सरकारी ऑफिस होंगे डिजिटल

By Neha

उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अब यूपी के डिजिटलीकरण की राह पर बढ़ चुके हैं। सीएम योगी ने शुक्रवार को प्रशासनिक कार्यप्रणाली में आसान और पारदर्शी बनाने के लिए ई-ऑफिस योजना का शुरुआत कर दी है। योजना के शुरुआती चरण में मुख्यमंत्री व मुख्य सचिव कार्यालय सहित राज्य के 22 ऑफिस को ई-ऑफिस बनाया जाएगा।

योगी ने ई-ऑफिस सिस्टम का किया शुभारंभ, यूपी के 22 सरकारी ऑफिस होंगे डिजिटल

यूपी सीएम ने इस मौके पर कहा कि ई-ऑफिस सिस्टम आने के बाद प्रदेश की 22 करोड़ जनता को सरकारी काम कराने में सुविधा होगी। हालांकि शुरुआत में इस सिस्टम की वजह से थोड़ी परेशानी का भी सामना करना पड़ सकता है, लेकिन कुल मिलाकर इससे किसी भी सरकारी काम के पूरा होने का प्रोसेस आसान हो जागा और लोगों को राहत मिलेगी।

पढ़ें- एयरटेल के इस विज्ञापन पर लगा भ्रम फैलाने का आरोप

सीएम योगी ने अधिकारियों से कहा कि ऐसी व्यवस्था करें कि 1 जनवरी 2018 से लखनऊ के सभी कार्यालयों में तथा 1 अप्रैल 2018 से मंडल मुख्यालयों पर इस प्रणाली को लागू किया जा सके। उन्होंने ये भी बताया कि ई-दफ्तर में काम निबटाने के लिए कर्मचारियों को ट्रेनिंग दी जाएगी।

पढ़ें- घर लॉक होने पर अब नहीं लौटेगा ऑनलाइन ऑर्डर किया सामान

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि इस प्रणाली के लागू होने के बाद सरकारी वर्कसिस्टम में लाइमलाइन आ जाएगी और लोगों और कर्मचारियों का व्यर्थ समय नहीं जाएगा। साथ ही एक बड़ा फायदा ये होगा कि पेपर वर्क काफी हद तक कम हो जाएगा और कागज पर निर्भरता खत्म होगी। उन्होंने कहा कि 12500 पेपर के लिए एक बड़े पेड़ को काटना पड़ता है। ई-ऑफिस सिस्टम पर्यावरण के लिए भी अहम साबित होंगे।

 
Best Mobiles in India

English summary
E-office system launched in 22 UP government departments. More detail in hindi.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X