Home
News

फेसबुक न्यूज फ़ीड और वीआर के लिए लाएगा 3 डी फोटो फीचर

फेसबुक प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल काफी लोगों द्वारा किया जा रहा है। पुराने फेसबुक और आ के फेसबुक की तुलना कि जाए, तो इससे साफ पता चलता है कि फेसबुक ने अपने प्लेटफॉर्म में काफी बदलाव किया है। आज के समय में 3 डी इफेक्ट काफी प्रचलन में हैं।

इसी के चलते फेसबुक भी इस सुविधा को अपनाने की तैयारी कर रहा है। फेसबुक ने अपने प्लेटफार्म के लिए अपने वार्षिक डेवलपर सम्मेलन एफ 8 में पहली बार 3 डी फोटो फीचर की घोषणा की थी जो इस साल मई में आयोजित हुई थी। अब, सोशल मीडिया जायंट ने न्यूज फीड सेक्शन और वर्चुअल रियलिटी (वीआर) प्लेटफॉर्म के लिए फीचर तैयार करना शुरू कर दिया है।

पढ़ें: रिपोर्ट: इस बार 19 मिलियन से ज्‍यादा स्‍मार्टफोन्‍स बिकने की उम्‍मीद

3 डी फोटो फीचर की मदद से, यूजर्स न केवल 3 डी फोटो देखने में सक्षम होंगे। बल्कि फेसबुक के 3 डी फोटो फीचर यूजर्स को कई लेयर, कलर और टेक्चर को बनाने के साथ बदलने और इस्तेमाल करने का भी मौका प्रदान करेगा। जिससे यूजर्स आसानी से 3 डी फोटो क्रिएट कर सकेंगे।

फेसबुक न्यूज फ़ीड और वीआर के लिए लाएगा 3 डी फोटो फीचर

इस नए फीचर की जानकारी फेसबुक 360 की टीम ने एक ब्लॉग पोस्ट के जरिए दी है। कंपनी के मुताबिक, जल्द ही इस फीचर को सभी यूजर्स के लिए रोल-आउट कर दिया जाएगा। फेसबुक 360 टीम की तरफ से लिखे गए ब्लॉग पोस्ट में बताया गया है कि कोई भी यूजर 3D फोटो शेयर कर सकता है। इसके लिए यूजर को अपने ड्युअल-लैंस स्मार्टफोन से 'पोर्ट्रेट मोड' में फोटो क्लिक करनी होगी और उसके बाद इसे फेसबुक पर 3D फोटो के रूप में शेयर करना होगा। जिसके बाद इस फोटो को स्क्रॉल या टिल्ट कर 3D फोटो देख सकते हैं।

पढ़ें: अमेज़ॅन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल, पाएं 15,000 तक की छूट

ऐसे कर सकेंगे 3 डी इफेक्ट का इस्तेमाल...

कार्यक्षमता के लिए, 3 डी के पीछे की तकनीक बैकग्राउंड और फोरग्राउंड में सब्जेक्ट के बीच की दूरी को किसी भी कैप्चर की गई फोटो में 3 डी इफेक्ट बनाने के लिए कैप्चर करती है। सबसे पहले यूजर्स अपने डुअल-लेंस स्मार्टफ़ोन का इस्तेमाल करके 'पोर्ट्रेट' मोड में एक फोटो को क्लिक करें। फिर फेसबुक पर फोटो को 3 डी फोटो के रूप में शेयर करें जहां आप फोटो देखने के लिए स्क्रॉल कर सकते हैं। साथ ही आप फोटो को पैन और टिल्ट कर सकते हैं। साथ ही यह फीचर न्यूज फ़ीड सेक्शन के अलावा, फेसबुक यूजर्स को वीआर में 3 डी फोटो को देखने की अनुमति देगा साथ ही यूजर्स ओकुलस रिफ्ट पर "ऑकुलस गो" ब्राउज़र या फ़ायरफ़ॉक्स के साथ वीआर में 3 डी फोटो देखने में सक्षम होंगे।

पढ़ें: फोन कवर साफ करने का आसान तरीका

सभी यूजर्स को ओकुलस गो या ऑकुलस रिफ्ट का इस्तेमाल करते समय अपने सिर को ड्रैग, टैप और टिल्ट करना होगा। जिससे आप 3 डायमेंशन इमेंज का आनंद उठा सकेंगे। पोस्ट में कहा गया है, "हम इस नए फोरमेट पर फिडबेक पर ध्यान दे रहे हैं। हम इसे हर किसी के लिए आगे बढ़ाना जारी रखना चाहता है। उपलब्धता के लिए, यह सुविधा आने वाले हफ्तों में सभी फेसबुक यूजर्स के इस्तेमाल के लिए लागू करवा दी जाएगी। यह नया फीचर यूजर्स को फेसबुक इस्तेमाल करने में एक नया अनुभव प्रदान करेगा।

 
Best Mobiles in India

English summary
Facebook had first announced the 3D photos feature for its platform at its annual developer conference F8 which was held earlier in May this year. Now, the social media giant has started rolling out the feature in the News Feed section and for Virtual Reality (VR) platform.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X