Facebook डाउन हुआ तो Telegram से जुड़े 20 लाख यूजर्स
टेलीग्राम ऐप के बारे में आप जानते हैं। टेलीग्राम भी फेसबुक के जैसा ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म है। हालांकि फेसबुक के ज्यादा लोकप्रिय होने की वजह से टेलीग्राम की छवि थोड़ी कम लोकप्रिय हो जाती है लेकिन फिलहाल उसे फायदा हुआ है। टेलीग्राम को फेसबुक के डाउन होने का फायदा हुआ है।

टेलीग्राम ने दावा किया है कि पिछले 24 घंटों में 20 लाख यूजर्स उनसे जुड़े हैं। आपको बता दें कि फेसबुक बुधवार को करीब 11 घंटों से ज्यादा वक्त के लिए शट डाउन हो गया था। इस वजह से टेलीग्राम का दावा है कि उनके साथ 20 लाख नए यूजर्स जुड़े हैं।
टेलीग्राम के फाउंडर Pavel Durov ने इस बात की जानकारी दी। उन्होंने टेलीग्राम चैनल पर एक मैसेज में लिखा कि 24 घंटे के दौरान प्लेटफॉर्म से 20 लाख नए यूजर्स जुड़े हैं। इससे पता चल रहा है कि फेसबुक के शट डाउन होने का सबसे ज्यादा फायदा टेलीग्राम को ही हुआ है। हालांकि टेलीग्राम में यूजर्स की संख्या क्यों बढ़ी, इसका कोई कारण फाउंडर ने नहीं बताया।
आपको बता दें कि टेलीग्राम इनक्रिप्शन फ्री मैसेजिंग सर्विस है। हालांकि भारत में अभी तक इस ऐप को ज्यादा लोकप्रियता हासिल नहीं है लेकिन कंपनी ने पिछले साल दावा किया था कि उनके मासिक एक्टिव यूजर्स की संख्या 20 करोड़ से ज्यादा हो चुकी है। बहराल अब देखना होगा कि आने वाले वक्त में क्या होता है। क्या फेसबुक की तरह टेलीग्राम को भी भारत में लोकप्रियता मिलती है या नहीं।
उधर फेसबुक के बारे में हमने आपको कल बताया ही था। बुधवार को अचानक लोगों ने देखा कि फेसबुक पर कोई भी काम नहीं हो पा रहा है। फेसबुक ना लॉगिन कर पा रहे थे ना कोई पोस्ट अपलोड कर पा रहे थे और नाही मैसेज भेज पा रहे थे। यह समस्या अमेरिका से लेकर भारत समेत पूरी दुनिया के यूजर्स को हुई। लगभग 11 घंटों से भी ज्यादा वक्त के लिए फेसबुक शट डाउन रहा। फेसबुक के अलावा इंस्टाग्राम और व्हाट्सऐप के बारे में भी लोगों ने शिकायत की। इसके बाद लोगों ने फेसबुक को ट्रोल करना शुरू कर दिया।


Click it and Unblock the Notifications








