FAU-G में जल्द आएगा एक नया गेमिंग मोड, जानिए नाम, खासियत और डीटेल्स
FAU-G में एक नया मोड जुड़ने वाला है। इस नए गेमिंग मोड का नाम Team Deathmatch है। इस मोड के बारे में बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने ही है। अक्षय कुमार ने अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते हुए FAU-G गेम में आने वाले नए गेमिंग मोड Team Deathmatch का ऐलान किया है।

FAU-G में आएगा नया गेमिंग मोड
अक्षय कुमार ने ट्वीट करके जानकारी दी है कि इस मोड के जरिए गेमर्स अपने दोस्तों के साथ मिलकर टीम बना सकते हैं और रॉयल बैटल में एक टीम के तौर पर हिस्सा ले सकते हैं। आपको बता दें कि Team Deathmatch में पांच-पांच प्लेयर्स की दो टीमें होगी। ये दोनों टीमें बैटल रॉयल में एक-दूसरी टीम के खिलाफ लड़ेंगी। हालांकि अभी इस गेमिंग मोड के बारे में कोई अन्य घोषणाएं नहीं हुई है।
इसके अलावा कहा जा रहा है कि कंपनी इस नए गेमिंग मोड के लिए कंपनी एक नया मैप भी शामिल कर सकती है और उस मैप में ही इस मोड के जरिए बैटल्स लड़ी जाएगी। हालांकि अभी तक इसकी कोई पक्की जानकारी नहीं है। FAU-G बनाने वाली कंपनी nCores Games ने भी इस नए गेमिंग मोड की घोषणा की है। इसमें ऐलान किया गया है कि इस गेमिंग मोड का नाम 5v5 Team Deathmatch मोड है, जिसे जल्द ही लॉन्च किया जाएगा।
गेम में आएंगे और भी मोड
आपको बता दें कि FAU-G गेम 26 जनवरी यानि 2021 के गणतंत्र दिवस के दिन लॉन्च किया गया था। इस गेम के लॉन्च से पहले भारतीय गेमर्स इसे लेकर काफी उत्साहित थे लेकिन गेम के लॉन्च होने के बाद गेमर्स ने मिली-जुली प्रतिक्रियाएं दी। गेमर्स ने तारीफ तो की लेकिन साथ ही में कहा कि अभी बहुत बदलाव की जरूरत है।
इस गेम के डाउनलोड और खेलने के बाद पता चला कि कंपनी ने अभी सिर्फ एक ही मोड को ऑन किया है और बाकी के दो मोड को बाद में चालू किया जाएगा। कंपनी ने कहा है कि वो जल्द ही नए अपडेट को लागू करेंगे। इसके अलावा गेमर्स ने इस गेम को खेलने के बाद रिव्यू दिया और बताया कि कंपनी ने इस गेम को बनाकर एक अच्छी शुरुआत की है लेकिन अभी इस गेम में कई सुधार और नई चीजों को अपडेट करने की जरूरत है।
ग्लोबली लॉन्च हुआ फौज़ी FAUG गेम को बनाने वाली कंपनी nCORE Games ने ट्वीट करके जानकारी दी है कि भारत में बनाए गए इस नए बैटल गेम FAUG को अब पूरी दुनिया में डाउनलोड के लिए उपलब्ध करा दिया गया है। इस ट्वीट के साथ कंपनी ने इस गेम का डाउनलोड लिंक भी शेयर किया है। आपको बता दें कि इस गेम को कंपनी ने 26 जनवरी को लॉन्च किया गया था।


Click it and Unblock the Notifications