ऐसा है iphone 8 का फाइनल डिजाइन, क्या आपने देखा ?
ऐपल जल्द ही iPhone 8 को लॉन्च कर सकता है, लेकिन लॉन्च के पहले ही इस फोन ने इंटरनेट और यूजर्स के बीच ये फोन ट्रेंडिंग टॉपिक बन चुका है। ऐपल अपने इस फोन को शानदार फीचर्स और स्पेसिफिकेशन के साथ पेश करने वाला है। हालांकि फोन के फीचर्स से जुड़ी खबरें सामने आती रहती हैं। हाल ही में iPhone 8 की कुछ इमेज लीक इमेज सामने आई हैं। कहा जा रहा है कि इन इमेज में इस फोन का फाइनल लुक बाहर आ चुका है। वैसे कंपनी की तरह से इसे लेकर अभी तक कोई पुष्टि नहीं की गई है।
पढ़ें- अब 40 फीट दूर से हो सकेगा Iris Scan

पढ़ें- प्री-ऑर्डर से पहले जान लें जियोफोन की सच्चाई, नहीं तो पड़ेगा पछताना !
iPhone 7 Plus से साइज में छोटा होगा iPhone 8-
बता दें कि लीक इमेज में iPhone 8 के साइज को देखकर लग रहा है कि ये फोन साइज में iPhone 7 Plus कुछ छोटा होगा। इसके अलावा रेंडर में ये भी सामने आया है कि फोन एक बड़े पॉवर बटन के साथ आएगा। इसके अलावा इसके फिंगरप्रिंट सेंसर को डिसप्ले के अंदर ही जगह दी जाएगी।
नहीं होगा 3.5mm का हेडफोन जैक-
लीक रिपोर्ट में ये भी सामने आया है कि iPhone 8 में 3.5mm का हेडफोन जैक नहीं होगा। साथ ही नया iPhone बॉटम स्पीकर और एक एम्पलीफायड एयरपीस से भी लैस वाला है। इसके अलावा फोन को चार्ज करने के लिए USB Type C दिया गया है।
5.8-इंच की OLED स्क्रीन-
iPhone 8 की जो इमेज सामने आई है, उसमें नजर आ रहा है कि फोन में एक 5.8-इंच की OLED स्क्रीन होगी, जो फोन के चारों तरफ 4mm के बेज़ल के साथ आएगी। अगर ये वाकई फोन का फाइनल डिजाइन है, तो ये फोन को दुर्घटना में टूटने-फूटने से बचाएगा।
iPhone 8 256GB वेरिएंट-
कंपनी ने अभी तक iPhone 8 के डिजाइन और कीमत को लेकर पुष्टि नहीं की है, लेकिन यूजर्स के बीच ये दोनों ही iPhone 8 के हॉट टॉपिक्स बन चुके हैं। इसकी कीमत को लेकर कहा जा रहा है कि कंपनी इसे 128GB वेरिएंट से लेकर इसके आगे के वेरिएंट में इसे पेश कर सकती है। रिपोर्ट्स की माने तो एक वैरिएंट को 256GB में भी पेश किया जा सकता है।
कंपनी का सबसे महंगा फोन होगा iPhone 8-
खबरें आ रही हैं कि iPhone 8 कंपनी का अब तक का सबसे महंगा फोन होने वाला है। इस डिवाइस की कीमत 1,100 डॉलर से 1,200 डॉलर यानी करीब 70,818 से लेकर 77,256 रुपए तक हो सकती है।


Click it and Unblock the Notifications








