टॉप ई- कॉमर्स साइट Flipkart की बिग बिलियन डेज सेल 20 सितंबर से शुरू हो चुकी है। इस सेल में कंपनी अपने ग्राहकों को कई सारे हॉट डील ऑफर कर रही है। अब फ्लिपकार्ट के कस्टमर्स के लिए एक और अच्छी खबर है। अगर आप स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के ग्राहक हैं, तो आपको फ्लिपकार्ट की इस सेल में खरीदारी करने पर प्रॉडक्ट की कीमत पर 10 परसेंट या 4,500 रुपए तक का डिस्काउंट मिलेगा। फ्लिपकार्ट सेल में 4,500 रुपए या 10 फीसद छूट का फायदा तभी उठा सकते हैं, जब आप SBI डेबिट या क्रेडिट कार्ड से flipkart.com वेबसाइट या मोबाइल ऐप से खरीदारी करेंगे। फ्लिपकार्ट के पहले दिन 20 सितंबर की रात तक इस सेल में एसबीआई कार्ड से कम से कम 1,500 रुपए की खरीदारी करने पर यूजर्स इस छूट को ले सकेंगे। वहीं, सेल में दूसरे दिन यानी 21 सितंबर को रात 11.59 बजे तक एसबीआई के कार्ड से 4,999 रुपए तक की खऱीदारी करने पर प्रति कार्ड पर अधिकतम 1,500 रुपए तक का डिस्काउंट लिया जा सकेगा। ये भी देखें- nbsp;Xiaomi लाया दिवाली विद मी सेल, रोज स्मार्टफोन जीतने का मौका इस सेल के तीसरे, चौथे और पांचवे दिन SBI कार्ड पर 4,999 रुपए की खरीदारी पर अधिकतम 1,500 रुपए तक की छूट मिलेगी। वहीं अगर कस्टमर्स फ्लिपकार्ट के ऑनलाइन पेमेंट ऐप PhonePe के जरिए SBI कार्ड से पेमेंट करता है, तो वह भी ये डिस्काउंट प्राप्त कर सकते हैं। बता दें कि ये ऑफर SBI नेटबैंकिंग से किए जाने वाले पेमेंट्स पर लागू नहीं है। SBI कार्ड से ट्रांजेक्शंस की संख्या की कोई लिमिट नहीं है। ये भी देखें- nbsp;इस देश ने Whatsapp और Skype पर उठाया बड़ा कदम हालांकि कोई भी कस्टमर ऑफर पीरियड के दौरान प्रत्येक कार्ड पर 4,500 रुपये तक का ही डिस्काउंट हासिल कर सकता है। बता दें कि Flipkart की बिग बिलियन डेज सेल में मिलने वाली ये छूट कुछ खास प्रॉडक्ट्स को छोड़कर लगभग सभी कैटेगरीज के लिए उपलब्ध है।