यहां से iPhone X खऱीदने पर मिलेगा 10,000 रुपए का कैशबैक
इंडिया में ऐपल के फ्लैगशिप iPhone X का बड़ी बेसब्री से इंतजार हो रहा है। आईफोन X की बिक्री इंडिया में 3 नवंबर से शुरू हो रही है। अगर आप भी आईफोन X खऱीदने का सोच रहे हैं, तो बता दें कि इंडिया में हाल ही में लॉन्च हुए एयरटेल ऑनलाइन स्टोर से भी आईफोन X खऱीदा जा सकता है। अगर आप एयरटेल स्टोर से आईफोन X खऱीदते हैं, तो कंपनी इस हैंडसेट पर ग्राहकों को 10,000 रुपए का कैशबैक भी दे रही है।

एयरटेल के एक सीनियर एक्सिक्यूटिव ने बताया, "भारत में आईफोन के कई लॉयल कस्टमर है जो आईफोन X खरीदने का इंतजार कर रहे हैं। आपको बता दें कि भारत समेत पूरी दुनिया में फिलहाल आईफोन X के लिमिटेड स्टॉक को ही पेश किया जाएगा। इनमें से भारत में एयरटेल ऑनलाइन स्टोर एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां आईफोन X की बिक्री की जाएगी। ऐसे में यूजर्स को एयरटेल ऑनलाइन स्टोर के जरिए आईफोन X को खरीदने का मौका मिलेगा।"
पढ़ें- Google के लिए आपके डिटेल ऐसे लीक करता है स्मार्टफोन
आपको बता दें कि एयरटेल के सिर्फ पोस्टपेड कस्टमर्स ही एयरटेल के ऑनलाइस स्टोर से आईफोन X खरीद सकते हैं। जहां एक तरह तो ई-कॉमर्स वेबसाइट्स अमेजन और फ्लिपकार्ट पर आईफोन X की प्री-बुकिंग शुरू हो चुकी है। वहीं, एयरटेल स्टोर आईफोन X के लिए प्री-ऑर्डर लेगा या नहीं ये अबतक साफ नहीं हो पाया है। एयरटेल ने अपने मीडिया रिलीज में जानकारी दी है कि आईफोन X की बिक्री 3 नवंबर, शुक्रवार शाम 6 बजे से एक्सक्लुसिवली शुरू होगी।
पढ़ें- सिर्फ 5,999 रुपए में डुअल फ्रंट कैमरा के साथ itel ने लॉन्च किया S21 स्मार्टफोन
कंपनी ने ये भी साफ किया है कि सिर्फ 3 नवंबर शाम 6 बजे से 4 नवंबर सुबह सात बजे के बीच ही आईफोन X की खरीदारी पर ग्राहक 10,000 कैशबैक का लाभ उठा पाएंगे। इससे भी जरूरी बात की आईफोन X की खरीदारी के लिए सिटी बैंक क्रेडिट कार्ड का ही इस्तेमाल करना होगा।
पढे़ं- Google के लिए आपके डिटेल ऐसे लीक करता है स्मार्टफोन
बता दें कि भारत में iPhone X के 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 89,000 रुपए होगी। वहीं, 256 जीबी वेरिएंट की कीमत 1,02,000 रुपए है। इसे सिल्वर और स्पेस ग्रे कलर वैरिएंट में उपलब्ध कराया जाएगा। इसके साथ ही ऐपल के लैदर और सिलिकॉन केस की कीमत 3,500 रुपए से शुरू है। iPhone X लैदर फोलियो की कीमत 8,600 रुपए और लाइटनिंग डॉक की कीमत 4,700 रुपए है।


Click it and Unblock the Notifications








