Gionee A1 Lite भारत में जल्द होगा लॉन्च, जानें क्या है खास
जियोनी ने साल 2017 में MWC के दौरान दो स्मार्टफोन पेश किए थे, जिनमें जियोनी ए1 और जियोनी ए1 प्लस शामिल थे। यह दोनों ही स्मार्टफोन भारतीय मार्केट में मौजूद हैं। अब कंपनी ने भारतीय यूज़र्स के लिए ए1 सीरीज में एक अन्य नया डिवाइस पेश करने की तैयारी में है।

फोनराडार की एक रिपोर्ट के अनुसार जियोनी ए1 लाइट स्मार्टफोन को कंपनी अगले हफ्ते लॉन्च कर सकती है। रिपोर्ट्स के अनुसार इस फोन की कीमत 14,999 रुपए तक हो सकती है। इस फोन को कंपनी ऑफलाइन ही सेल के लिए उपलब्ध कराएगी।
स्पेसिफिकेशन
स्पेक्स की ओर ध्यान दें तो इस फोन में 20 मेगापिक्सल का अपग्रेडेड सेल्फी कैमरा होगा। कैमरे के अलावा इस फोन के अन्य स्पेसिफिकेशन भी जियोनी ए1 के मुकाबले बेहतर होंगे। जियोनी ए1 लाइट में 5.3 इंच का आईपीएस एचडी 720पी डिस्प्ले है होगा, फोन में 2.5डी गोरिला ग्लास 3 प्रोटेक्शन होगी। इस फोन में कंपनी 64 बिट ऑक्टा कोर मीडियाटेक एमटी6753 प्रोसेसर दिया जाएगा। इस फोन की रैम 3जीबी और स्टोरेज 32जीबी तक होगी। हालाँकि इसमें कई अन्य स्मार्टफोन की तरह माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट होगा, जिसकी मदद से इंटरनल स्टोरेज को 256जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।
कैमरा व अन्य फीचर्स
जियोनी ए1 लाइट स्मार्टफोन में 13एमपी का मेन कैमरा है जिसके साथ एलईडी फ़्लैश भी दिया जाएगा। जैसा कि हमने आपको बताया फोन में 20एमपी का सेल्फी कैमरा होगा। यानी कि अब यूज़र्स की स्लेफी होंगी और भी बेहतर। इस फोन का एक और प्लस पॉइंट होगी इसकी 4000mAH की बैटरी, यह फोन 4जी VOLTE सपोर्ट के साथ आएगा।
कीमत
कहा जा रहा है कि जियोनी ए1 लाइट की कीमत 14,999 रुपए हो सकती है। इसकी सेल ऑनलाइन की बजाय ऑफलाइन होगी। इन दिनों काफी स्मार्टफोन कंपनियां ऑफलाइन जरिए अपने फोन पेश कर रही हैं।
बता दें कि कंपनी ने हाल ही में जियोनी ए1 की कीमत में 3,500 रुपए तक का price कट दिया है। जिसके बाद इसकी कीमत 16,499 रुपए हो गई है।


Click it and Unblock the Notifications








