गूगल ने पेश किया खास फीचर, यूजर्स को कर सकता है परेशान
दिग्गज कंपनी गूगल अपने सर्च इंजन प्लेटफॉर्म पर एक नया फीचर लाई है। कंपनी का ये नया फीचर ऑटोमेटिक वीडियो ऑप्शन है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, गूगल सर्च करने पर अब यूजर्स के सामने रिजल्ट लोड होते ही ऑटोमेटिक वीडियो प्ले होने लगेंगे। खास बात ये है कि गूगल सर्च रिजल्ट लोड होते ही वो भी वीडियो प्ले होने लगेंगे, जो यूजर द्वारा सर्च किए गए कंटेंट से पूरी तरह मिलते-जुलते नहीं भी होंगे।

पढे़ं- Xiaomi Mi 5X हुआ लॉन्च, MIUI 9 और ड्युल कैमरा के अलावा ये हैं खास फीचर्स
बता दें कि गूगल के इस ऑप्शन पर यूजर्स का मिलाजुला रिएक्शन सामने आ रहा है। कई यूजर्स का मानना है कि सर्च इंजन पर आटोमेटिक वीडियो प्ले फीचर आने के बाद यूजर परेशान हो सकते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, वीडियो सर्च रिजल्ट पेज के राइट हैंड साइड में प्ले होंगे। फिलहाल ये फीचर डेस्कटॉप के लिए ही पेश किया गया है। हालांकि इस फीचर के साथ एक बात आपको राहत दे सकती है कि ऑटोमेटिक प्ले होने वाली इन वीडियो में फिलहाल आवाज नहीं आएगी और साउंड के लिए यूजर्स को वीडियो पर क्लिक करना होगा।
पढे़ं- यूट्यूब पर अब नहीं देख पाएंगे ऐसे वीडियो, कंपनी ने जारी की नई पॉलिसी
हाल ही में गूगल के स्पोक पर्सन ने इस रिपोर्ट को कंफर्म करते हुए कहा था, 'वह यूजर्स को बेहतर और अलग सर्च अनुभव देने के लिए सर्च इंजन पर लगातार काम कर रहे हैं, हालांकि फिलहाल उनके पास इसके लिए कोई प्लान नहीं है।' बता दें कि गूगल का ये नया फीचर फिलहाल सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध नहीं है। उम्मीद की जा रही है कि यूजर्स के रिस्पॉन्स के बाद कंपनी इस ऑप्शन को वापिस ले सकती है।
पढ़ें- अब 40 फीट दूर से हो सकेगा Iris Scan
अगर आप फेसबुक यूजर हैं, तो आप गूगल पर पेश किए नए फीचर को फेसबुक पर फील कर चुके होंगे। फेसबुक ने भी हाल ही में न्यूज फीड में वीडियो ऑटोप्ले का ऑप्शन लॉन्च किया था। गूगल की तरह फेसबुक यूजर्स ने भी इस फीचर को मिला-जुला रिएक्शन दिया था।


Click it and Unblock the Notifications








