Home
News

गूगल असिस्टेंट से लैस Google Pixelbook लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन

By Neha

गूगल ने सैन फ्रांसिस्को में अपने इवेंट में अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन Google Pixel 2 और Google Pixel 2 XL लॉन्च किए। इस इवेंट में गूगल ने स्मार्टफोन के अलावा अन्य प्रॉडक्ट जैसे Pixel Buds और Google Pixelbook भी पेश किए हैं। गूगल पिक्सल बुक के सबसे खास फीचर की बात करें, तो ये कंपनी का पहला लैपटॉप है, जो गूगल असिस्टेंट से लैस है। आइए आगे जानते हैं इसकी कीमत और बाकी फीचर्स के बारे में।

गूगल असिस्टेंट से लैस Google Pixelbook लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन

सबसे पहले बात करते हैं, Google PixelBook की कीमत के बारे में। इस लैपटॉप की शुरूआती कीमत 999 डॉलर यानी करीब 65,000 रुपए है। वहीं इसके पेन की कीमत 99 डॉलर मतलब लगभग 6,447 रुपए है। इस पेन की मदद से आप इस लैपटॉप में नोटबुक की तरह काम नोट्स बना सकते हैं। ये पेन मशीन लर्निंग करता है और यूजर्स की हैंडराइटिंग पहचान सकता है।

पढ़ें- Google ने लॉन्च किए Pixel Buds, ऐपल AirPods से हैं कितने अलग

गूगल का दावा है कि Google PixelBook दुनिया का सबसे पतला लैपटॉप है। गूगल पिक्सल बुक में 12.3 इंच का डिसप्ले दिया गया है। इसमें क्रोम ओपरेटिंग सिस्टम और इंटेल कोर i5 या i7 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। इसमें 16जीबी रैम के साथ 512जीबी इंटरनल स्टोरेज के लिए दिया गया है। इस लैपटॉप की बैटरी 10 घंटे का पावर बैकअप देती है।

पढ़ें- लास वेगास गोलीबारी में iPhone ने बचाई एक महिला की जान

आपको बता दें कि गूगल प्लेस्टोर पर मौजूद सभी ऐप्स इस लैपटॉप पर सपोर्ट करेंगे। पिक्सल बुक को तीन वेरिएंट में पेश किया गया है, जिसकी कीमत 65000 रुपए से 1,73,000 रुपए तक है। इसकी प्री बुकिंग शुरू हो चुकी है और अमेरिका, ब्रिटेन और कनाडा में इसकी शिपिंग 31 अक्टूबर से शुरू की जाएगी।

 
Best Mobiles in India

English summary
Google launches Pixelbook as first laptop with Google Assistant. more detail in hindi.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X