Home
News

गूगल लाया फैमिली ग्रुप फीचर, जानिए क्या होगा खास

गूगल के नए फीचर फैमिली ग्रुप में यूजर एक बार में सिर्फ एक ग्रुप का हिस्सा बन सकता है और साल एक बार फैमिली ग्रुप मेंबरशिप को चेंज किया जा सकेगा।

By Neha

गूगल अपने यूजर्स के लिए हमेशा नए-नए फीचर्स लाता रहा है। गूगल का टार्गेट इन फीचर्स के जरिए यूजर्स और उनके करीबियों के बीच शेयरिंग सर्विस को आसान बनाना है। गूगल पर पहले ही म्यूजिक शेयर और गूगल प्ले म्यूजिक फैमिली प्लान और गूगल प्ले फैमिली लाइब्रेरी जैसे फीचर्स मौजूद हैं। अब गूगल ने इसमें एक और नया फीचर जोड़ा है।

गूगल लाया फैमिली ग्रुप फीचर,  जानिए क्या होगा खास

गूगल के इस नए फीचर के तहत यूजर यूट्यूब टीवी, कैलेंडर, फोटोज़ और कीप में भी फैमिली ग्रुप भी जोड़ सकेगा। इसके लिए यूजर को माय अकाउंट पेज पर जाकर बाकी मेंबर्स को जोड़ना होगा। एक यूजर इस ग्रुप में छह सदस्य तक जोड़ सकता है और फोटोज ऐप से आसानी से पिक्चर्स शेयर की जा सकेंगी। इसके अलावा यूजर और सभी मेंबर्स यूट्यूब टीवी पर केबल नेटवर्क के जरिए लाइव स्ट्रीमिंग भी इंजॉय कर सकते हैं। यूजर्स टू डू जैसी लिस्ट को भी कीप के जरिए शेयर कर सकता है।

पढ़ें- आखिर क्या है पेटीएम बैंक, यहां जानिए हर सवाल का जवाब

अब आपको कैलेंडर ऐप में फैमिली ग्रुप मिलेगा, जिसमें आपकी फैमिली की जरूरी तारीख के प्रोग्राम शेड्यूल होंगे। इसकी मदद से आप उन फैमिली फंक्शन की डेट याद रख पाएंगे, जिन्हें आप अक्सर भूल जाया करते थे। इस नए फीचर को लेकर गूगल के ब्लॉग में कहा गया कि गूगल के इस नए फीचर फैमिली ग्रुप के साथ जुड़कर शेयरिंग और भी ज्यादा आसान हो जाएगी।

गूगल लाया फैमिली ग्रुप फीचर,  जानिए क्या होगा खास

पढ़ें- माइक्रोमैक्स इवोक नोट रिव्यु: 10 हजार में क्या यह बेस्ट फोन है? आइए देखें!

फिलहाल गूगल का ये फैमिली ग्रुप फीचर सिर्फ ऑस्ट्रेलिया, ब्राज़ील, कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, आयरलैंड, इटली, जापान, मैक्सिको, न्यूज़ीलैंड, रूस, स्पेन, यूनाइटेड किंगडम और यूनाइटेड स्टेट्स में अबेलेबल है। जल्द ही इसकी बाकी देशों में भी आने की उम्मीद है। बाकी देशों में ये फीचर कब तक उपलब्ध होगा इसे लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
google added a new feature called family group. in this new feature people can share easily pictures, video and many more things to their family mambers.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X