Home
News

गूगल डिजिटल पेमेंट ऐप Tez भारत में आज होगा लॉन्च

By Neha

यूपीआई आधारित डिजिटल पेमेंट सर्विस ऐप आज इंडिया में लॉन्च होने जा रहा है। ये गूगल का ऐप है, जिसे Tez नाम दिया गया है। ये सर्विस 18 सितंबर को ऑफिशियत तौर पर लॉन्च की जाएगी। इस ऐप को आज दिल्ली में वित्तमंत्री अरुण जेटली इसे लॉन्च करेंगे। इस सर्विस के जरिए देश में डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा देने के लिए इस ऐप को पेश किया गया है।

गूगल डिजिटल पेमेंट ऐप Tez भारत में आज होगा लॉन्च

पढ़ें- स्मार्टफोन से भी छोटा है HP का ये प्रिंटर, सैकेंड्स में करेगा फोटो प्रिंट

बता दें कि इस ऐप का लॉन्च इवेंट दिल्ली में रखा गया है। मिनिस्ट्री ऑफ फाइनेंस के ट्विटर अकाउंट से 16 सितंबर को इसके बारे में जानकारी दी गई थी। गुरुवार को प्रकाशित हुई गूगल की रिपोर्ट में बताया गया था कि भारत की तेजी से बढ़ती डिडिटल भुगतान सेवा में शामिल होने के लिए गूगल ने ये पहल की है। बता दें कि ऑफिशियल लॉन्च से पहले ही यह एप गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध हो चुका है। ये आईफोन और एंड्रॉइड दोनों ही यूजर्स के लिए उपलब्ध होगा।

पढ़ें- UPI से लैस Airtel बना भारत का पहला डिजिटल पेमेंट बैंक

जैसा कि हम पहले बता चुके हैं कि ये ऐप खासतौर पर भारत के लिए बनाया गया है, तो इसमें अंग्रेजी के अलावा हिंदी, मराठी, गुजराती, बंगाली, तमिल, कन्नड़ और तेलुगू भाषा भी शामिल होगी। ये ऐप यह कई बैंकों को सपोर्ट करेगा, जिसमें एक्सिस, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई जैसे प्रायवेटर बैंक और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया भी शामिल है। यूपीआई की मदद से यूजर्स आसानी से पैसे ट्रांसफर और रिसीव कर सकेंगे। इसके लिए यूजर को पेमेंट सर्विस में अपना बैंक अकाउंट बनाना होगा।

 
Best Mobiles in India

English summary
Google Tez UPI-Enabled Digital Payment App Launched in India. More detail in hindi.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X