Home
News

स्मार्टफोन से भी छोटा है HP का ये प्रिंटर, सैकेंड्स में करेगा फोटो प्रिंट

By Neha

टेक्नोलॉजी कंपनी HP ने एक खास प्रिंटर पेश किया है। इसका नाम HP Sprocket है। इस प्रिंटर की सबसे खास बात इसका साइज है, जो आपके स्मार्टफोन से भी छोटा है। इसे यूजर्स आसानी से अपने पॉकेट में कैरी कर सकता है। इस प्रिंटर की दूसरी खास है कि ये बिना किसी वायर के केवल ब्लूटूथ की मदद से स्मार्टफोन से की गई तस्वीरों को तुरंत प्रिंट कर सकता है। आईए आगे जानते हैं इसकी कीमत और बाकी फीचर्स।

स्मार्टफोन से भी छोटा है HP का ये प्रिंटर, सैकेंड्स में करेगा फोटो प्रिंट

कीमत-

कीमत-

HP Sprocket प्रिंटर की कीमत किसी मिड बजट स्मार्टफोन के बराबर ही है। इसे आप 8,999 रुपए में खऱीद सकते हैं। इस कीमत पर ये प्रिंटर HP की ऑफिशियल वेबसाइट पर बिक्री के लिए उपलब्ध है। इसके अलावा इसे अमेजन से भी खरीदा जा सकता है। कंपनी ने इसे 4 कलर वेरिएंट में पेश किया है, जिनमें रेड, ब्लैक, वाइट और पिंक शामिल हैं।

फीचर्स-

फीचर्स-

बता दें कि इस प्रिंटर से 2x3 इंच की पिक्चर्स प्रिंट की जा सकती हैं। कंपनी का कहना है कि जिंक फोटो पेपर से तस्वीरें कलरफुल और स्मज-प्रूफ प्रिंट होती हैं। बता दें कि ये पिक्चर्स प्रिंट वॉटर प्रूफ भी होगा। HP स्प्रॉकेट ऐप के जरिए अपनी पिक्चर्स में प्रिंट करने से पहले तस्वीरों में बॉर्डर व फिल्टर्स को भी ऐड कर सकते हैं।

कैसे करें इस्तेमाल-

कैसे करें इस्तेमाल-

यूजर को सबसे पहले स्मार्टफोन को प्रिंटर कनेक्ट करना होगा। इसके लिए कंपनी ने एक ऐप भी बनाया है, जो HP Sprocket App नाम से गूगल प्ले स्टोर व एपल के ऐप स्टोर पर मिल जाएगा। इसके अलावा प्रिंटर से स्मार्टफोन गैलरी की में सेव और सोशल मीडिया अकाउंट्स पर उपलब्ध तस्वीरों को भी प्रिंट कर सकते हैं।

पिक्चर्स को स्टीकर की तरह कर सकते हैं यूज-

पिक्चर्स को स्टीकर की तरह कर सकते हैं यूज-

इसके प्रिंट-आउट्स को स्टिकर की तरह भी प्रयोग किया जा सकता है क्योंकि इसके पेपर में तस्वीरों को निकालकर चिपकाने की खूबी भी दी गई है। इस जिंक फोटो पेपर का 20 का पैक 539 रूपए और 50 पेपर्स का पैक 1249 रूपए की कीमत का है। वहीं प्रिंटर के खरीदने पर इसमें पहले से 10 पेपर्स का एक पैक साथ दिया जा रहा है।

 
Best Mobiles in India

English summary
HP launches new pocket photo printer Sprocket for smartphones. more detail read in hindi.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X