Home
News

Google Talk के बाद अब Hangouts की भी होने जा रही है छुट्टी

हाल ही गूगल ने अपने सबसे पुराने इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म Google Talk को बंद करने की घोषणा की थी और अब Hangouts को भी बंद करने का फैसला ले लिया है जिसे इस साल के अंत तक बंद कर दिया जाएगा। जैसा कि पता हो, Google ने इसी साल फरवरी में अपने वर्कस्पेस यूजर्स के लिए Hangouts ऐप को हटाकर नया Google Chat ऐप को रोल आउट किया था।

Google Talk के बाद अब Hangouts की भी होने जा रही है छुट्टी

Google अब फ्री, पर्सनल Hangouts यूजर्स को Chat में ट्रांसफर करने की प्रक्रिया शुरू कर रहा है। अपने ब्लॉग पर पोस्ट की गई एक घोषणा में, Google का कहना है कि जो लोग अभी भी Hangouts मोबाइल ऐप का उपयोग कर रहे हैं, उन्हें चैट पर स्विच करने का संकेत दिखाई देगा।

Google Talk के बाद अब Hangouts की भी होने जा रही है छुट्टी

वेब पर Gmail में हैंगआउट का उपयोग करने वाले यूजर्स के लिए, Google का कहना है कि वह जुलाई तक यूजर्स को चैट पर स्विच कर देगा। हालांकि, Google Hangouts नवंबर तक अपने डेस्कटॉप साइट पर प्रयोग करने योग्य होगा, और गूगल का यह भी कहना है कि वह अपने यूजर्स को "कम से कम एक महीने" तक नोटिस देगा।

तो अब कौन लेगा Hangouts की जगह?

अब आपके मन में यह सवाल आ रहा होगा कि Google Hangouts की जगह कौन लेगा, तो Google ने अपने ब्लॉग पोस्ट में कहा, "आज से, मोबाइल पर Hangouts का उपयोग करने वाले लोगों को एक इन-ऐप स्क्रीन दिखाई देगी जो उन्हें Gmail में Chat या फिर Chat ऐप में ट्रांसफर करने को कहेगी। इसी तरह, जो लोग Hangouts क्रोम एक्सटेंशन का उपयोग करते हैं, उन्हें वेब पर Chat में जाने या Chat वेब ऐप इंस्टॉल करने के लिए कहा जाएगा।"

Google Talk के बाद अब Hangouts की भी होने जा रही है छुट्टी

यानि अब हैंगआउट के रिटायरमेंट के बाद यूजर्स Chat ऐप का इस्तेमाल कर पाएंगे। वहीं अपने ब्लॉग पोस्ट में कंपनी ने यह भी लिखा है कि Hangouts वेब को बंद करने से से कम से कम एक महीने पहले यूजर्स को नोटिस नजर आएगा। इसके बाद, Hangouts वेब औटोमेटकली Google Chat वेब पर रीडाइरेक्ट करना शुरू कर देगा।

इस प्रकार पहले Google Talk की छुट्टी हुई और अब Hangout को भी बंद किया जाने वाला है जो 2013 से 2016 तक गूगल का एकमात्र इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म रहा है।

 
Best Mobiles in India

English summary
After shutting down Google Talk, Google has now decided to close Hangouts as well, which will be closed by the end of this year. As you know, in February this year, Google rolled out the new Google Chat app for its workspace users by removing the Hangouts app.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X