Home
News

होंडा ने उतारी "होंडा कनेक्‍ट" ऐप जो फोन पर बताएगी कार की लोकेशन

By Rahul

फोन कॉल, इंटरनेट, बिल भरने के साथ अब आप अपनी कार की सेहत और लोकेशन भी अपने स्‍मार्टफोन से जान सकते हैं, होंडा कार्स इंडिया ने अपनी कारों के लिए एक स्‍मार्ट मोबाइल एप्‍लीकेशन "होंडा कनेक्‍ट" लांच की है जिसकी मदद से कार के बारे में घर बैठे ढेरों एक क्‍लिक से पा सकते हैं। इसके लिए कंपनी ने कार में कुछ सेंसर लगाए है जो उसके इंजन से लेकर बैटरी से जुड़ी सारी जानकारी फोन पर देते हैं।

पढ़ें: इन पांच तरीकों से अपने स्मार्टफोन की बढ़ाएं मेमोरी..!

होंडा ने उतारी 'होंडा कनेक्‍ट' ऐप जो फोन पर बताएगी कार की लोकेशन

एप्‍लीकेशन की मदद से कोई भी अपनी लोकेशन दोस्‍तों या फिर किसी को भी शेयर कर सकता है, इतना ही नहीं आप फोन से कार की स्‍पीड का पता भी लगा सकते हैं। ऐप आने वाली सर्विस की जानकारी भी देती है जैसे आपकी कार की अगली सर्विस कब होनी है या फिर पिछली सर्विस कब कराएगी थी ये सभी जानकारी फोन पर ही मिलती है।

पढ़ें: वाई-फाई चोरी करने वालों का ऐसे लगाएं पता और करें ब्लाक..!

होंडा कनेक्‍ट में एसओएस एलर्ट का फीचर दिया गया है जिसकी मदद से जरूरत पड़ने पर इस आप इसकी जानकारी अपने परिचितों और होंडा सेंटर को पल भर में दे सकते हैं। ये आपको नजदीकी पेट्रोल पंप से लेकर नजदीकी डीलर के बारे में भी सारी जानकारी देती है।

होंडा ने उतारी 'होंडा कनेक्‍ट' ऐप जो फोन पर बताएगी कार की लोकेशन

अगर आप कोई नई होंडा कार लेने की सोंच रहे हैं जो ऐप में होंडा की साभी कारों के बारे में पूरी जानकारी दी गई है इस जानकारी को आप अपने दोस्‍तों के साथ शेयर भी कर सकते हैं।

पढ़ें: एक फोन से दूसरे फोन में कैसे ट्रान्सफर करें कॉन्टेक्ट्स..!

होंडा ने उतारी 'होंडा कनेक्‍ट' ऐप जो फोन पर बताएगी कार की लोकेशन

ऐप में होंडा इम्‍पैकट अलर्ट कॉल का सपोर्ट दिया गया है जिसकी मदद से एक्‍सीडेंट होने पर कॉल सेंटर से आपके फोन पर मदद से तुरंत कॉल आ जाएगी। कुल मिलाकर इस एप्‍लीकेशन 20 तरह के अलग-अलग फीचर दिए गए हैं जो होंडा यूजर को काफी सहूलियत देंगे।

होंडा ने उतारी 'होंडा कनेक्‍ट' ऐप जो फोन पर बताएगी कार की लोकेशन

कंपनी ने ये एप्‍लीकेश्‍न 2999 रुपए में एक ऑफर के तहत उतारी है जो शुरुआती 20 हजार ग्राहकों को मिलेगी। फिलहाल इसे होंडा सीआरवी, होंडा सिटी और जैज जैसी कारों में दिया गया है। होंडो कनेक्‍ट को एंड्रायड फोन में एंड्रायड ऐप स्‍टोर से या फिर आईफोन में आईट्यून स्‍टोर से फ्री डाउनलोड किया जा सकता है।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X