इन स्टेप्स को फॉलो कर ठीक करें मोबाइल की नेटवर्क प्रॉब्लम
यहां हम आपके लिए 7 मोबाइल नेटवर्क टिप्स बताने जा रहे हैं, जिन्हें फॉलो कर आप मोबाइल नेटवर्क प्रॉब्लम ठीक कर सकते हैं।
मोबाइल फोन यूजर्स उस वक्त काफी परेशान नजर आते हैं, जब अचानक ही उनके फोन से नेटवर्क गायब हो जाता है। खासकर जब आपको कहीं अर्जेंट कॉल करना हो और फोन में बिल्कुल नेटवर्क न नजर आए। अगर आप भी कभी ऐसी सिचुएशन में फंस चुके हैं, तो आप इस परेशानी को बेहतर समझते होंगे। यहां हम आपके लिए 7 मोबाइल नेटवर्क टिप्स बताने जा रहे हैं, जिन्हें फॉलो कर आप मोबाइल नेटवर्क प्रॉब्लम ठीक कर सकते हैं।
पढ़ें- अब मिनटों में कर सकेंगे नकली नोट की पहचान, RBI ने जारी किया शानदार ऐप

पढ़ें- टॉप 8 ऐप्स में शामिल हुए नए फीचर्स की लिस्ट
नेटवर्क स्विच करें-
अगर फोन में नेटवर्क नहीं आ रहा है या सिग्नल वीक है, तो फोन में 4G नेटवरक्क को 3G में स्विच करें। ऐसा करने पर फोन की इंटरनेट स्पीड स्लो हो सकती है, लेकिन फोन में सिग्नल आने लगेगा।
लूज ग्रिप से पकड़ें फोन-
कई बार फोन को टाइट पकड़ने पर भी फोन से नेटवर्क गायब हो जाते हैं। एक्सपर्ट के मुताबिक, मोबाइल को टाइट पकड़ने से फोन में एक और लेयर जुड़ जाती है, जिससे सिग्नल कैच करना मुश्किल हो जाता है।
मोबाइल कवर निकाल दें-
जब भी फोन में सिग्नल की प्रॉब्लम आए, तो मोबाइल को कवर से हटा दें। स्मार्टफोन का कवर फोन को पूरी तरह से पैक कर देता है और नेटवर्क गायब हो जाते हैं। अगर लगातार सिग्नल गायब हो रहे हैं, तो मोबाइल को कवर हटाकर यूज करें।
ग्लास में रखें फोन-
अगर लंबे टाइम से फोन में सिग्नल नहीं आ रहा है, तो उसे कांच के ग्लास में थोड़ी देर रखकर देखें। फोन में नेटवर्क आने लगेगा।
खुले एरिया में जाएं-
कई बार फोन का नेटवर्क घर के किसी हिस्से में बार-बार गायब हो जाता है। नेटवर्क की परेशानी से बचने के लिए घर की खिड़की खोल दें और हो सके तो खुले एरिया में जाकर फोन यूज करें।
बूस्टर का इस्तेमाल करें-
अगर इन सब तरीकों से भी सिग्नल इंप्रूव नहीं हो, तो उस जगह पर बूस्टर लगा दें। ध्यान रखें कि बूस्टर ऐसी जगह पर हो, जहां अच्छे नेटवर्क आते हों।
नंबर पर फॉर्वर्ड करें-
अगर किसी निश्चित जगह जैसे घर के किसी हिस्से या ऑफिस में आपको हमेशा वीक सिग्नल मिलता है, तो ऐसी जगह पर सही काम करने वाले अन्य किसी दूसरी कंपनी के नंबर पर कॉल को फॉर्वर्ड कर सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications








