भारत में सायबर हमले की चेतावनी, ऐसे जानें क्या PC पर भी हुआ है अटैक
भारत पर सायबर हमले की जानकारी सामने आई है। देश की केंद्रीय साइबर सुरक्षा एजेंसी कम्प्यूटर इमरजेंसी रिस्पांस टीम (सीईआरटी) ने जानकारी दी कि उसे भारत पर साइबर हमले के बारे में खुफिया सूचनाएं मिली हैं। सूचना मिलते ही महाराष्ट्र साइबर विभाग स्टेट-वाइड एडवाइजरी जारी करने के लिए तैयार है।

अगर आप कंप्यूटर या लैपटॉप का इस्तेमाल करते हैं, तो यहीं समय है, जब आप सावधान होकर अपने पीसी लैपटॉप को सायबर हमले से सुरक्षित कर सकते हैं।
ये भी देखें- फ्लिपकार्ट लूट : सैमसंग के इस गैलेक्सी स्मार्टफोन पर 16,000 रुपए का डिस्काउंट
कैसे हो सकता है आपके कंप्यूटर पर सायबर हमला-

इस तरह के हमले में छोटे और मध्यम इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर को शिकार बनाकर या गया था। ऐसे में अगर आपका कम्प्यूटर किसी नेटवर्क से जुड़ा है या फिर उस पर इंटरनेट या वाईफाई कनेक्शन है, तो आपके पीसी पर सायबर हमले की संभावना बढ़ जाती है। अगर आपका सिस्टम हैक होता है, तो इसके जरिए आपके ई-मेल, डॉक्यूमेंट्स और परिवार से जुड़ी जानकारियों की चोरी की जा सकती हैं, जिसका इस्तेमाल आइडेंटिटी थेफ्ट जैसे अपराधों में किया जा सकता है।
ये भी देखें- भारत पर मंडराया सायबर अटैक खतरा, CERT ने जारी किया अलर्ट
ऐसे पहचानें क्या आपका पीसी भी है सायबर हमले का शिकार-
ये भी देखें- घर लॉक होने पर अब नहीं लौटेगा ऑनलाइन ऑर्डर किया सामान
#1
क्या आपके कम्प्यूटर पर अपने आप नए प्रोग्राम इंस्टॉल हो रहे हैं?
#2
क्या सिस्टम, मोबाइल या ई-मेल के पासवर्ड अपने आप बदल गए हैं?
#3
सिर्फ आपके सिस्टम पर ही इंटरनेट कनेक्शन धीमा चल रहा है?
#4
कम्प्यूटर से एंटीवायरस प्रोग्राम अपने आप अनइंस्टॉल हो गया है?
#5
क्या आपके ई-मेल पर लगातार बड़ी संख्या में स्पैम मेल्स आ रहे हैं?
#6
क्या अनजाने प्रोगाम्स सिस्टम पर रन होने की परमिशन मांग रहे हैं?
#7
क्या अपने आप ही आपके ब्राउजर का होमपेज बदल गया है?
कैसे बचें-
समय-समय पर अपने ब्राउजर्सकी हिस्ट्री क्लियर करते रहें। पासवर्ड कम्प्यूटर पर सेव न करें और इन्हें समय-समय पर बदलते रहें। कम्प्यूटर में मौजूद फायरवॉल ऑप्शन को हमेशा ऑन रखें। कोई अच्छा सा एंटीवायरस हमेशा अपने पीसी में इंस्टॉल होना चाहिए। निजी जानकारियों का बैकअप बनाकर पेन ड्राइव, सीडी आदि में रखें।


Click it and Unblock the Notifications








