Gmail अकाउंट भी हो सकता है हैक, ऐसे बढ़ाएं सुरक्षा
मेल सर्विस प्रोवाइड करने वाली कंपनी याहू की तरफ से हाल ही में एक जानकारी पेश की गई, जिसने कई लोगों को हैरान और प्रभावित किया। याहू ने कहा कि साल 2013 में करीब 3 अरब यूजर्स के याहू अकाउंट हैक कर लिए गए थे। लोगों के पासवर्ड, निजी जानकारी और अन्य डेटा हैकर्स तक पहुंच गया था, जिसके बारे में यूजर्स को जानकारी भी नहीं थी। याहू ने इसे इंटरनेट की सबसे बड़ी हैकिंग बताया है। फिलहाल याहू लगभग खत्म होने के कगार पर है और 2016 में इसे वैरिजॉन कम्यूनिकेशन ने खरीद लिया था।

खैर ये तो याहू की बात हो गई, लेकिन इस समय मेल यूजर्स में सबसे ज्यादा यूजर्स जीमेल का इस्तेलमाल करते हैं। अगर आप भी गूगल मेल यूज करते हैं, तो आपको बता दें कि हैकर्स इन दिनों सोशल नेटवर्किंग अकाउंट हैक करने से ज्यादा यूजर्स के जीमेल अकाउंट हैक करने की कोशिश में हैं।
ये भी देखें- Google assistant से रोज के काम ऐसे बनाएं आसान !
जीमेल से आपकी पूरी ऑनलाइन जानकारी जुड़ी होती है, जिसके जरिए हैकर्स आपके बारे में सभी जानकारी चुराकर उनका दुरुपयोग कर सकते हैं। ऐसे में आपके पास अपने जीमेल खाते की सुरक्षा बढ़ाने के अलावा कोई और ऑप्शन नहीं है। अपने जीमेल अकाउंट को हैकिंग से बचाने के लिए ये स्टेप्स फॉलो करें।
ये भी देखें- Youtube पर बनाएं अपना चैनल बनाकर घर बैठे कमाएं लाखों रुपए
पासवर्ड-
कभी भी अपना नाम, फैमिली के लोगों का नाम, मोबाइल नंबर या डेट ऑफ बर्थ जैसा पासवर्ड न सेट करें। अगर आपको लग रहा है कि अकाउंट हैक हो गया है, तो सबसे पहले अपना पासवर्ड बदलें। कोशिश करें कि पासवर्ड alphanumeric हो और कॉमन न हो।
2-स्टेप ऑथेंटिकेशन-
अपने अकाउंट को हैकिंग से बचाने के लिए हमेशा टू स्टेप ऑथेंटिकेशन प्रोसेस का इस्तेमाल करें। इससे गूगल अकाउंट की सिक्योरिटी दोगुनी हो जाती है। इसे सेट करने के लिए http://www.google.com/landing/2step/ पर जाएं।
वायरस स्कैन-
सबसे जरूरी होता है कि अपने स्मार्टफोन या लैपटॉप को वायरस से बचाने के लिए स्कैन करते रहें। हो सके तो किसी थर्ड पार्टी एंटी वायरस को भी इस्तेमाल करें।
रिकवरी ऑप्शन-
अकाउंट के रिकवरी ऑप्शन को लगातार अपडेट रखें। इसमें बताए गए मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी ऐसी हों जिनका आप अभी भी इस्तेमाल करते हों।


Click it and Unblock the Notifications








