ये टेलीकॉम कंपनी फ्री दे रही है पद्मावती फिल्म का टिकट
भारत की प्रमुख टेलीकॉम कंपनियों में से एक आइडिया अपने यूजर्स के लिए कई किफायती प्लान पेश कर चुकी है। इस बार आइडिया ने अपने यूजर्स के लिए बिल्कुल यूनिक ऑफर पेश किया है। आइडिया कंपनी ने अपने यूजर्स के लिए ऐलान किया है कि जो भी यूजर्स जिन्होंने अभी तक अपनी अपने मोबाइल नंबर को आधार से लिंक नहीं कराया है, उन्हें मोबाइल नंबर लिंक कराने पर फिल्म पद्मावती का टिकट फ्री दिया जाएगा। बता दें कि इस फिल्म की कहानी को लेकर पूरे देश में विवाद चालू है और करणी सेना ने इस फिल्म के रिलीज पर विरोध कर रही है।

आइडिया ने अपने यूजर्स के लिए पेटीएम के साथ मिलकर पद्मावती फिल्म के टिकट का ऐलान किया है। आइडिया के इस ऑफर के तहत मोबाइल नंबर को आधार से लिंक कराने पर 250 रुपए का Paytm मूवी वाउचर मिलेगा। इस ऑफर की सबसे अच्छी बात है कि ये आइडिया ने इसे प्री-पेड और पोस्टपेड दोनों ग्राहकों के लिए रखा है।
ये भी देखें- Facebook ने चोरी किया ये फीचर, अब पेश करेगा आपके लिए
हालांकि आपको बता दें कि ये ऑफस लिमिटेड पीरियड के लिए है और जो यूजर्स 24 नवंबर से पहले मोबाइल को आधार से लिंक करेंगे उन्हें ही ये ऑफर मिलेगा। वहीं, पद्मावती फिल्म 1 दिसंबर को रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब रिलीजिंग तारीख रद्द हो गई है। वहीं आइडिया सेल्यूलर ने पेटीएम के साथ मिलकर पद्मवती फिल्म के टिकट की घोषणा की है।
आइडिया के इस ऑफर में सभी नामों के बीच लकी ड्रॉ निकाला जाएगा और विनर्स को मैसेज के जरिए 29 नवंबर तक जानकारी दी जाएगी। इस ऑफर के तहत 250 रुपए के 20 हजार पेटीएम मूवी वाउचर आइडिया के ग्राहकों को दिए जाएंगे।
ये भी देखें- सैमसंग गैलेक्सी S9 में होगा सबसे बड़ी स्क्रीन
बता दें कि हाल ही में वोडाफोन ने भी अपने यूजर्स के लिए डोर टू डोर आधार लिंक सर्विस पेश की है। ये सर्विस फिलहाल ये सर्विस राजस्थान के ग्रामीण इलाकों के लिए शुरू की गई है। गौरतलब है कि सरकारी नियम के अनुसार, 6 फरवरी 2018 तक मोबाइल नंबर को आधार से लिंक करना अनिवार्य है। जो नागरिक अपने मोबाइल नंबर को आधार से लिंक नहीं कराएंगे, उनके मोबाइल नंबर को बंद कर दिया जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications








