फेसबुक-इंस्टाग्राम के जरिए आपकी इनकम पर नजर रखेगी सरकार

ज्यादातर सोशल मीडिया यूजर्स अपने अकाउंट से कई पोस्ट शेयर करते हैं। इनमें विदेश ट्रिप, नई घर या कार खरीदने जैसी भी पोस्ट भी शामिल होती हैं। अब यूजर्स की ऐसी पोस्ट पर सरकार नजर रखेगी। सरकार देखेगी की आपकी वास्तिवक आय कितनी है और आप कितना इनकम टैक्स पेमेंट कर रहे हैं। कुल मिलाकर सरकार टैक्स और आपकी इनकम का पता लगाने के लिए अब आपके फेसबुक-इंस्टाग्राम अकाउंट का सहारा लेगी।
पढ़ें- रोंगटे खड़े कर सकती है इस रोबोट से जुड़ी जानकारी

पढे़ं- ऑफिस में ये 7 इंटरनेट सर्च आपको डाल सकते हैं मुसीबत में
ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट में दावा-
ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के मुताबिक, भारत सरकार अगस्त 2017 से सभी सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट को ट्रेक करेगी। सरकार देखेगी कि यूजर्स कैसे-कैसे पोस्ट शेयर कर रहे हैं।
नहीं हो सकेगी इनकम टैक्स चोरी-
दरअसल, सरकार का ये नया प्लान इनकम टैक्स की चोरी रोकने के लिए है। सरकार यूजर्स के खर्चे देखकर पता लगाएगी कि कुल इनकम कितनी है और यूजर्स कितना टैक्स भुगतान कर रहा है।
खास पोस्ट पर रहेगी नजर-
वैसे तो यूजर्स कई तरह की पोस्ट करते हैं, लेकिन सरकार की नजर आपकी उन पोस्ट पर रहेगी, जिनमें आप नया घर, कार-बाइक, विदेश यात्रा जैसी जानकारी अपडेट करते हैं।
छापा मारने से पहले मिलेगी जानकारी-
सरकार सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए यूजर की लाइफ स्टाइल और खर्चों के बारे में काफी हद तक जानकारी ले लेगी। इसके बाद यूजर की फिक्स और नॉन फिक्स प्रॉपर्टी का कंपेयर किया जाएगा और यूजर द्वारा जमा किया जाने वाला टैक्स पता लगाया जाएगा। सरकार का मानना है कि इसके लिए उन्हें औचक निरीक्षण की जरुरत नहीं होगी।
डाक/ईमेल से मिलेगी जानकारी-
फिलहाल क्रेडिट कार्ड खर्च, प्रापर्टी, स्टॉक निवेश, नकद खरीद और जमा का मौजूदा डेटा भी नए सिस्टम में भेज दिया जाएगा। सोशल मीडिया पर खर्च संबंधी गतिविधियों की पड़ताल से टैक्स से मैच करने के बाद केंद्रीय टीम डाक या ईमेल से संदिग्ध यूजर को मैसेज भेजेगी कि पूरा टैक्स रिटर्न भरें।


Click it and Unblock the Notifications








