Home
News

इस स्‍मार्टफोन के ये मॉडल हो जाएंगे बेकार! अब नहीं मिलेगा यह सपोर्ट

टेक लिजेंड Apple का वार्षिक डेवलपर्स सम्मेलन यानी वर्ल्डवाइड डेवलपर्स कॉन्फ्रेंस या कहें तो Apple WWDC 2022 शुरू हो गया है और यह 10 जून 2022 तक चलेगा जिसमें कई प्रोडक्ट्स पेश किए जा सकते हैं। अभी तक इसमें iOS 16 से लेकर कई प्रोडक्ट्स की घोषणा की जा चुकी है। इस प्रकार अब iPhone यूजर्स को iOS 16 के अपडेट के साथ अलग एक्सपीरियंस मिलेगा।

हाइलाइट

- iOS 16 अपडेट में कई शानदार फीचर्स मिलेंगे।

- 2016 या इससे पहले के iPhone को नहीं मिलेगा iOS का अपडेट।

इस स्‍मार्टफोन के ये मॉडल हो जाएंगे बेकार! अब नहीं मिलेगा यह सपोर्ट

हालांकि ऐपल के कई आईफोन बेकार हो जाएंगे क्योंकि यह सपोर्ट अब उनको नहीं मिलने वाला है। तो अगर आपके पास भी कोई पुराना iPhone है, तो वो बेकार हो जाएगा। आइये इसके बारे में बात करते हैं और जानते हैं कि किन-किन iPhone में iOS 16 (आईओएस 16) का सपोर्ट नहीं दिया जाएगा और कहीं इसमें आपका डिवाइस भी तो शामिल नहीं है।

ऐपल के इन iPhone मॉडल को नहीं मिलेगा अब कोई नया सिस्टम iOS अपडेट

जानकारी के लिए आपको बता दें कि iOS 16 का सिस्टम अपडेट बहुत सारे बदलावों के साथ पेश किया गया है जिससे iPhone यूजर्स का एक्सपीरियंस बेहतर बनेगा। हालांकि कुछ स्मार्टफोन ऐसे भी हैं जिनको अब आगे से कोई iOS अपडेट नहीं मिलेगा। हालांकि पहले का अपडेट काम करता रहेगा, लेकिन नए फीचर्स के साथ सिस्टम अपडेट नहीं मिल पायेगा।

इसका मतलब यह है कि अगर आपके पास भी 2016 या इससे पहले का कोई iPhone मॉडल है तो उसमें अब ऐपल का सॉफ्टवेयर अपडेट का सिस्टम नहीं मिलेगा बल्कि उन्हें पहले के अपडेट से काम चलाना होगा।

इस प्रकार इनमें iPhone 6S, iPhone 6S Plus, iPhone SE 1st Gen के मॉडल शामिल है जिनमें iOS 16 का अपडेट नहीं मिलेगा। जानकारी के लिए बता दें कि ये स्मार्टफोन A9 चिपचेट पर रन करते थे और इनको 6 साल का सिस्टम अपडेट मिला लेकिन अब इनको लिस्ट से बाहर कर दिया गया है।

यानी अगर आपके पास भी इन में से कोई भी आईफोन के मॉडल है तो अब आपको iOS का अपडेट प्राप्त नहीं होगा। लेकिन पुराने अपडेट के साथ आपका डिवाइस काम करता रहेगा।

iOS 16 के सिस्टम अपडेट में कई शानदार नए फीचर्स मिले हैं, जिसके बारे में आप यहाँ जाकर पूरी डिटेल्स में पढ़ सकते हैं। इसके अलावा इस WWDC 2022 की इवेंट में MacBook Pro 13 को भी लॉन्च किया है जिसका डिजाइन भी अलग है।

इन iPhone मॉडल में सपोर्ट करेगा iOS 16 का अपडेट

अब iOS का नया अपडेट इन नीचे बताये गए आईफोन के मॉडल को ही सपोर्ट करेगा।

- Apple iPhone 8
- Apple iPhone 8 Plus
- Apple iPhone X
- Apple iPhone XS
- Apple iPhone XS Max
- Apple iPhone XR
- Apple iPhone SE
- Apple iPhone 11
- Apple iPhone 11 Pro
- Apple iPhone 11 Pro Max
- Apple iPhone 12 mini
- Apple iPhone 12
- Apple iPhone 12 Pro
- Apple iPhone 12 Pro Max
- Apple iPhone 13 mini
- Apple iPhone 13
- Apple iPhone 13 Pro
- Apple iPhone 13 Pro Max
- Apple iPhone SE 2022

 
Best Mobiles in India

English summary
iOS 16 Update Drop Support For These Older iPhone Models
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X