iPhone के ये मॉडल्स हुए रिटायर, iPhone 13 Pro के साथ iPhone 11 भी है इस लिस्ट में शामिल यूजर बोले 'Oh No!'
कल रात वैश्विक स्तर पर नई आईफोन 14 सीरीज को पेश करने के बाद ऐप्पल ने अपने चार पुराने आईफोन मॉडल बंद कर दिए है। जबकि नया लाइनअप iPhone 14, iPhone 14 Plus, iPhone 14 Pro और iPhone 14 Pro Max लाता है।

कंपनी ने अब iPhone 13 Pro और Pro Max, iPhone 12 mini और iPhone 11 को भारत सहित विभिन्न बाजारों में बंद कर दिया है। यह आश्चर्य की बात नहीं है, क्योंकि Apple आमतौर पर अपने पुराने पीढ़ी के प्रो मॉडल को बंद करने के एक मानदंड का पालन करता है, इसके बजाय केवल नई पीढ़ी के 'प्रो' iPhones को अपने लाइनअप में रखता है।
कीमत में अंतर
आईफोन 14 प्रो की कीमत 1,29,900 रुपये और आईफोन 14 प्रो मैक्स की कीमत 1,39,900 रुपये है। यह लॉन्च के समय iPhone 13 Pro और iPhone 13 Pro Max की कीमत से 10,000 रुपये अधिक है।
वहीं, भारत में iPhone 13 और iPhone 13 Mini की कीमतों में कटौती की गई है। IPhone 13 अब 69,900 रुपये से शुरू होता है जो कि इसके लॉन्च मूल्य 79,900 रुपये से 10,000 रुपये कम है। IPhone 13 मिनी की कीमत अब 64,900 रुपये से शुरू होती है, जबकि इसकी लॉन्च कीमत 69,900 रुपये थी।

पिछले साल iPhone XR को किया था रिटायर
Apple ने पिछले साल iPhone XR को रिटायर किया था। इस साल यह iPhone 11 है। इसका मतलब है कि यदि आप आधुनिक समय का iPhone खरीदना चाहते है तो iPhone 12 अब सबसे सस्ता विकल्प है। आईफोन 12 मिनी भी नहीं है। आईफोन 12 की कीमत 59,900 रुपये से शुरू होती है।

इस जगह से अब भी खरीदें जा सकते है ये iPhones
जाहिर है, ऑनलाइन बिक्री के दौरान आपको यह सस्ता मिल सकता है। iPhone के इन मॉडल्स को आप ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट (Flipkart) पर उपलब्ध है और तब तक रहेंगे जब तक स्टॉक्स बचेंगे।


Click it and Unblock the Notifications







