Home
News

iQOO 7 और iQOO Neo 5 जल्द ही भारत में होंगे लॉन्च, जानिए इनके संभावित फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस

iQOO ने पिछले साल से भारत में अपने स्मार्टफोन को लॉन्च करना शुरू किया है और अच्छी-खासी लोकप्रियता हासिल कर ली है। अब ये कंपनी भारत में एक नया स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। इस नए स्मार्टफोन का नाम iQOO 7 है। इस फोन के बारे में जानकारी आ रही है कि इसे काफी जल्द भारत में लॉन्च किया जाने वाला है। iQOO 7 के साथ कंपनी iQOO Neo 5 को भी भारत में लॉन्च करने की चर्चा की हो रही है। ऐसे में उम्मीद हैं कि ये दोनों फोन भारत में लॉन्च हो सकते हैं।

iQOO 7 और iQOO Neo 5 जल्द ही भारत में होंगे लॉन्च, जानिए इनके संभावित फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस

iQOO 7 की स्पेसिफिकेशंस

आपको बता दें कि iQOO के ये दोनों फोन 5G कनेक्टिविटी को सपोर्ट करने वाले हैं। iQOO 7 ने कुछ दिन पहले एक टीज़र को टीज़ किया था। इस फोन के स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो इस फोन में 6.62 इंच की फुल एचडी+ AMOLED डिस्प्ले दी गई है। कंपनी ने इस फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले दिया है। इस फोन में 4,000 एमएएच की बैटरी दी गई है, जो 120W के फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है। इसके अलावा इस फोन में कंपनी ट्रिपल रियर कैमरा का सेटअप देने वाली है और इसका पहला बैक कैमरा 48 मेगापिक्सल का है।

iQOO Neo 5 की स्पेसिफिकेशंस

iQOO Neo 5 के स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो कंपनी ने इस फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले दिया है। इस फोन को कुछ दिन पहले चीन में लॉन्च किया गया है, इस वजह से हम आपको इस फोन के फीचर्स के बारे में बता पा रहे हैं। इस फोन में कंपनी ने 6.62 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी है। 5G कनेक्टिविटी वाले इस फोन में कंपनी ने Qualcomm Snapdragon 870 5G प्रोसेसर फिट किया है, जो इस फोन को काफी पॉवर देता है।

इसके अलावा इस फोन में कंपनी 4400 mAh की बैटरी देगी जो 66W के फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगा। इस फोन के फीचर्स की बात करें तो कंपनी ने इस फोन के पिछले हिस्से पर ट्रिपल कैमरा का सेटअप दिया है। इस सेटअप का पहला कैमरा 48 मेगापिक्सल का है, वहीं दूसरा कैमरा 12 मेगापिक्सल के अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस के साथ आता है। इस फोन का तीसरा कैमरा 2 मेगापिक्सल के मैक्रो कैमरा और सेल्फी कैमरा 16 मेगापिक्सल के कैमरे के साथ आता है।

 
Best Mobiles in India

English summary
iQOO company is preparing to launch a new smartphone in India. The name of this new smartphone is iQOO 7. Information is coming about this phone that it is going to be launched in India very soon. Along with iQOO 7, there is talk of launching the company iQOO Neo 5 in India.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X