Home
News

2018 तक फ्री जियो इंटरनेट वाला मैसेज क्या आपके पास आया ?

जियो के लॉन्च के बाद से ही इससे जुड़ी अफवाहें सामने आती रही हैं। इन्हीं अफवाहों में शामिल हो चुका है, जियो का ये मैसेज।

By Neha

जियो यूजर्स के पास इस समय एक मैसेज आ रहा है। इस मैसेज में कहा जा रहा है कि जियो यूज़र अगर एक अपग्रेड करवा लें, तो 31 मार्च, 2018 तक 5-10 Mbps की स्पीड से 25 GB डेटा रोज़ मिलेगा। अगर आपको भी इस तरह का कोई मैसेज मिला है, तो सावधान हो जाएं, क्योंकि ये मैसेज पूरी तरह फर्जी है और स्पैम मैसेज है। इस मैसेज में मौजूद लिंक पर क्लिक करने पर आपका फोन खतरे में आ सकता है।

2018 तक फ्री जियो इंटरनेट वाला मैसेज क्या आपके पास आया ?

पढ़ें- क्या आप भी बाथरूम में यूज करते हैं फोन, तो जान लें ये

जियो के लॉन्च के बाद से ही इससे जुड़ी अफवाहें सामने आती रही हैं। इन्हीं अफवाहों में शामिल हो चुका है, जियो का ये मैसेज। इस मैसेज को ध्यान से पढ़ने पर आपको पता चलेगा कि जियो प्राइम मेंबरशिप ऑफर के बारे में कहा गया है। इस ऑफर को लेने वाले यूजर्स को 25 GB डेटा रोज़ मिलेगा। इसके अलावा अनलिमिटेड कॉलिंग और मैसेज होंगे। नेट की स्पीड भी 5 - 10 एमबीपीएस हो जाएगी। मैसेज में कहा गया है कि इसके लिए आज रात 12 बजे तक ऑनलाइन रजिस्टर करना होगा।

2018 तक फ्री जियो इंटरनेट वाला मैसेज क्या आपके पास आया ?

पढ़ें- पेटीएम अपने यूजर्स को देगी 24 कैरेट का Digital Gold

जैसा कि हम पहले भी बता चुके हैं कि इस तरह के मैसेज फेक होते हैं और इनके जरिए आपके फोन में मैलवेयर और वायरस आ सकता है। जब आप इस लिंक पर क्लिक करेंगे तो आपको सिस्टम और मोबाइल में फाइल डाउनलोड हो जाएगी और इन फाइल में मैलेवयर है। बता दें कि फिलहाल जियो ने अपने यूजर्स के लिए ऐसी कोई योजना पेश नहीं की है और इस तरह के मैसेज को डिलीट करना ही आपके लिए फायदेमंद है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
jio free internet message is a malware. for more detail read in hindi.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X