Home
News

जियोफोन नेक्स्ट मिल सकता है सिर्फ 500 रुपये में, जानिए कैसे

जियोफोन नेक्स्ट (JioPhone Next) 10 सितंबर, 2021 को मार्केट में आने के लिए पूरी तरह से तैयार है। रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) की वार्षिक आम बैठक (AGM) में डिवाइस की घोषणा के दिन से ही इसके स्पेसिफिकेशन और कीमत के बारे में अफवाहें इंटरनेट पर उड़ रही हैं। अब, अन्य ऑनलाइन रिपोर्टों के अनुसार, जियोफोन नेक्स्ट लॉन्च होने पर यूजर्स को इसकी लागत का केवल 10% के लिए यानि महज 500 रुपए में उपलब्ध हो सकता है। तो चलिये यहाँ पूरी जानकारी को विस्तार से समझाते है।

जियोफोन नेक्स्ट मिल सकता है सिर्फ 500 रुपये में, जानिए कैसे

जियोफोन नेक्स्ट मिल सकता है सिर्फ 500 रुपये में

रिलायंस का अपकमिंग जियोफोन नेक्स्ट भारतीय यूजर्स के लिए लॉन्च होने पर केवल 500 रुपये में उपलब्ध हो सकता है। अभी ET Now की एक रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी आने वाले 6 महीनों में स्मार्टफोन के 50 मिलियन यूनिट बेचने की योजना बना रही है। इतनी बड़ी मात्रा में बेचने के लिए, कंपनी आईडीएफसी फर्स्ट एश्योर, डीएमआई फाइनेंस, पिरामल कैपिटल और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के साथ पार्टनरशिप करने की योजना बना रही है।

2 वेरिएंट में लॉन्च हो सकता है JioPhone Next स्मार्टफोन

पब्लिशिंग की रिपोर्ट के अनुसार, जियोफोन नेक्स्ट दो वेरिएंट में लॉन्च हो सकता है। पहला वेरिएंट, जो कि बेसिक होगा, जिसकी कीमत लगभग 5,000 रुपये होने की उम्मीद है, जबकि सुपीरयर वेरिएंट की कीमत 7,000 रुपये होने की उम्मीद है।

लेकिन अब आप यह सोच रहे होंगे कि जियो आपको 500 रुपये में स्मार्टफोन खरीदने में कैसे मदद करता है? खैर, रिपोर्ट के अनुसार, स्मार्टफोन खरीद के समय इसकी कीमत के 10% पर उपलब्ध होगा। शेष राशि का भुगतान यूजर्स EMI के रूप में कर सकते हैं। साथ ही ET Now की रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि रिलायंस जियो ने नॉन-बैंकिंग फाइनेंस कंपनियों (NBFC) के साथ 2500 करोड़ रुपये के क्रेडिट सपोर्ट डील पर भी हस्ताक्षर किए हैं।

जैसा कि आपको पहले भी पता होगा कि जियो का यह अपकमिंग स्मार्टफोन एंड्रॉइड 11 गो एडिशन पर काम कर सकता है और यह सिंगल रियर कैमरे के साथ और 2,500mAh की बैटरी के साथ आएगा। वहीं इतना ही नहीं इस हफ्ते से स्मार्टफोन की प्री-बुकिंग भी शुरू होने की उम्मीद है। साथ ही आप यहाँ क्लिक करके भी जिओफोन के अनुमानित स्पेसिफिकेशन को पढ़ सकते हैं, हालांकि कंपनी ने आधिकारिक रूप से कुछ भी नहीं बताया हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
According to reports JioPhone Next can be bought only at Rs 500. You can read the full information here.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X