इंडियन यूजर्स के लिए Lenovo पेश कर सकती है नया स्मार्टफोन
इंटरनेट पर और यूजर्स के बीच खबरें आ रही हैं कि स्मार्टफोन कंपनी Lenovo अगस्त में कुछ नया करने वाली है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी ने हाल ही में एक टीजर जारी किया है। इस टीजर के सामने आने के बाद काफी हद तक ये कंफर्म हो गया है कि Lenovo भारत में Note सीरीज के अंतर्गत नए स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी कर रही है।

पढ़ें- दो वेरिएंट में पेश होगा JioPhone, जानिए फोन के स्पेसिफिकेशन-फीचर्स
लिनोवो ने अपने यूजर्स के बीच ये टीजर सोशल मीडिया पर जारी किया। इस नए टीज़र में ये मैसेज सामने आया, 'The next #KillerNote will be uncaged soon! Gear up to #KillTheOrdinary boundaries of your smartphone.' कहा जा रहा है कि कंपनी Xiaomi के Redmi Note 4 से मुकाबला करने नोट सीरीज में स्मार्टफोन पेश करने वाली है।
पढे़ं- DIY : 7 स्टेप्स में बेकार पड़े हैडफोन से बनाएं वायरलैस ईयरफोन
हालांकि अभी इस स्मार्टफोन को लेकर कंपनी की तरफ से कोई कंफर्मेशन नहीं आया है और इस फोन से जुड़ी बाकी जानकारी मौजूद नहीं है। बता दें कि कंपनी ने इस साल जनवरी में बैटरी सेंट्रिक फोन Lenovo P2 लॉन्च किया था। रिपोर्ट्स ये भी सामने आ रही हैं कि कंपनी का अगस्त के पहले सप्ताह में लॉन्च होने वाला स्मार्टफोन Lenovo K7 Note हो सकता है।
पढे़ं- यूट्यूब पर अब नहीं देख पाएंगे ऐसे वीडियो, कंपनी ने जारी की नई पॉलिसी
जैसा कि हम पहले ही बता चुके हैं कि फोन और उसकी कीमत से जुड़ी कोई जानकारी टीजर में सामने नहीं आई है, लेकिन कंपनी नोट सीरीज के फोन मिड बजट यानी 15000 रुपए के अंदर लॉन्च करती आई है। जीएसटी के बाद अब इस फोन की कीमत क्या होगी, ये जानने के लिए कंपनी के ऑफिशियल अनाउंसमेंट का इंतजार करना होगा।


Click it and Unblock the Notifications








