Home
News

BSNL पर मैलवेयर अटैक, कंपनी ने कहा पासवर्ड बदलें !

By Neha

सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल ने ब्रॉडबैंड पर मैलवेयर अटैक के बाद अपने यूजर्स को तुरंत पासवर्ड बदलने की सलाह दी है। कंपनी से मिली जानकारी के मुताबिक, मैलवेयर अटैक का असर लगभग 2000 ब्रॉडबैंड मॉडेम पर हुआ। इनमें सबसे ज्यादा वो ग्राहक प्रभावित हैं, जिन्होंनेडिफॉल्ट पासवर्ड एडमिन को बदला नहीं था।

BSNL पर मैलवेयर अटैक, कंपनी ने कहा पासवर्ड बदलें !

पढे़ं- अमेजन ने इंडिया में शुरू किया E-wallet, ऐसे लें 10% कैश बैक

जानकारी के मुताबिक, मैलवेयर अटैक में यूजर्स के पासवर्ड बदल गए हैं और वह लॉगिन नहीं कर पा रहे हैं, लेकिन इसके अलावा कंपनी के कोर नेटवर्क, बिलिंग या अन्य प्रणाली को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। बता दें कि इसी सप्ताह जानकारी सामने आई थी कि कंपनी के ब्राडबैंड प्रणाली के एक हिस्से पर मैलवेयर अटैक हुआ है। अब कंपनी ने यूजर्स को तुरंत पहले से रखे गए डिफाल्ट सिस्टम पासवर्ड बदलने की सलाह दी है।

पढ़ें- स्नैपडील को जबरदस्त झटका, 2015 करोड़ के घाटे पर हुआ सौदा

बीएसएनएल के चेयरमैन अनुपम श्रीवास्तव ने कहा, "हालात से मोटे तौर पर निपट लिया गया है. हम ग्राहकों को सलाह दे रहे हैं कि वे अपने पासवर्ड तुरंत प्रभाव से बदल लें। पासवर्ड बदलने के बाद वे ब्रॉडबैंड के इस्तेमाल को लेकर चिंतित नहीं हों।" बता दें कि भारत में लगातार मैलवेयर अटैक के मामले सामने आ रहे हैं। ऐसे में सायबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट्स ने सरकार और बैकों को पुख्ता सावधानी रखने की सलाह दी है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
Malware Attack on BSNL Broadband Users, company Asks to Change their Passwords. for more detail read in hindi.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X